{"_id":"6a175e753570abfb620f0570","slug":"police-on-alert-for-bakrid-surveillance-to-be-conducted-via-drones-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-804463-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: बकरीद को लेकर अलर्ट, ड्रोन से होगी निगहबानी, मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस ने किया रूट मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: बकरीद को लेकर अलर्ट, ड्रोन से होगी निगहबानी, मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस ने किया रूट मार्च
Thu, 28 May 2026 02:43 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 02:43 AM IST
सार
त्योहार के दौरान संवेदनशील स्थानों पर पुलिस ड्रोन से भी निगहबानी करेगी। सोशल मीडिया पर भी साइबर पुलिस की ओर से निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
रूट मार्च करती पुलिस।
- फोटो : विभाग
विस्तार
बकरीद को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए पुलिस बल ने बुधवार को मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों और प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पैदल गश्त किया। त्योहार के दौरान संवेदनशील स्थानों पर पुलिस ड्रोन से भी निगहबानी करेगी। सोशल मीडिया पर भी साइबर पुलिस की ओर से निगरानी की जा रही है।
बुधवार शाम मरकज मस्जिद, मदीना मस्जिद, कपूर टेकरी मस्जिद, खुशीपुर मस्जिद, रजा मस्जिद, बड़ी मस्जिद, सुल्तानिया मस्जिद और नई बस्ती ईदगाह सहित अन्य महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों के आसपास पुलिस बल ने निरीक्षण किया। पुलिस टीम ने नगर क्षेत्र के संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले मोहल्लों में भ्रमण कर लोगों से बात की। यहां सुरक्षा व्यवस्था को परखा। थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त कर कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान एसीपी आरीबा नोमान, सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम, नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार समेत अन्य शामिल रहे।