फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   police ko nhi hai aapki jindi ki chinta, sadak pr khud sambhal kr chaliye

पुलिस को नहीं है आपकी जिंदगी की चिंता, सड़क पर खुद संभल कर चलिए

Mon, 08 Mar 2021 01:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
police ko nhi hai aapki jindi ki chinta, sadak pr khud sambhal kr chaliye
ग्वालियर मार्ग पर पुलिस चौकी के सामने सड़क पर कंडम वाहन खड़े होने से लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो र?
पुलिस को नहीं है आपकी चिंता, सड़क पर खुद संभल कर चलिए
विज्ञापन

झांसी। चाहे पैदल हों या वाहन पर सवार, सड़क पर खुद संभलकर चलिए। क्योंकि, पुलिस व प्रशासन को आपकी सुरक्षा की कोई चिंता नहीं है। महानगर की गलियों से लेकर मुख्य मार्गों पर वाहन खड़े हुए हैं। जो आए दिन हादसे का कारण बन रहे हैं। शुक्रवार को ग्वालियर मार्ग पर युवक की मौत का कारण सड़क किनारे खडे़ वाहन ही बने। क्योंकि सड़क पर वाहन खडे़ होने से युवक को ट्रक आते हुए नजर नहीं आया।
महानगर के कचहरी चौराहा से बस स्टैंड, झोकन बाग, ग्वालियर मार्ग समेत अन्य स्थानों पर दिन भर ट्रक व अन्य वाहन खड़े हुए हैं। हादसों के बाद भी पुलिस इन वाहनों को हटाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है। इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि शनिवार सुबह ग्वालियर मार्ग पर जिस ट्रक की वजह से हादसा हुआ था, पुलिस वह ट्रक चौबीस घंटे बाद भी वहां से नहीं हटा सकी।
विज्ञापन

केस 1
कचहरी चौराहे से झोकन बाग रास्ते पर ट्रक खड़े रहने की वजह से रास्ता संकरा हो गया है। व्यापारियों का माल लेकर आने वाले ट्रक सड़क किनारे ही खड़े हो जाते हैं। ऐसे यहां दिन भर ट्रक खड़े रहने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। कई बार जाम लगता है और हादसे भी होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस 2
कचहरी चौराहा से बस स्टैंड जाने वाले रास्ते पर कई महीनों से खराब वाहन खड़े हुए हैं। दो माह पहले भी इस मार्ग पर ट्रक खड़े होने की वजह से तालपुरा निवासी युवक की जान चली गई थी। उसके बाद से भी वाहन नहीं हटाए गए। पुलिस ने एक माह पहले अभियान भी चलाया था, लेकिन स्थिति जस की तस है।
केस 3
ग्वालियर मार्ग का हाल और भी बेहाल है। यहां चौकी के बाहर ही खराब ट्रक खडे़ हुए हैं। ट्रकों में कोई संकेत न लगे होने से रात के समय तो यह वाहन नजर भी नहीं आते हैं। इसके बाद पेट्रोल पंप व उसके आगे बने ढाबे के पास दिन भर वाहन खड़े रहने से दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इन वाहनों की वजह से दिन भर जाम की स्थिति भी बनी रहती है।

वर्जन
सड़क किनारे खड़े वाहनों को पुलिस सीज करेगी। साथ ही, वाहन मालिकों पर भी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए थानेदारों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। विवेक त्रिपाठी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed