फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police kept watching CCTV, could not find any clue of miscreants

Jhansi News: सीसीटीवी देखती रही पुलिस, नहीं लगा बदमाशों का सुराग

Mon, 29 May 2023 12:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Police kept watching CCTV, could not find any clue of miscreants
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी/पूंछ। सीमेंट कारोबारी अजय साहू के वसूली एजेंट से 19 लाख की लूट मामले में पुलिस को दूसरे दिन भी कामयाबी नहीं मिली। पुलिस को वसूली एजेंट ने बदमाशों का जो हुलिया बताया था, उस हुलिए के बदमाशों की तलाशने में पुलिस के पसीने छूट गए। पुलिस कोंच से लेकर पूंछ के सड़क एवं टोल प्लॉजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में बदमाशाें को तलाशती रही लेकिन, पुलिस को सुराग नहीं मिला। अब पुलिस मोबाइल नेटवर्क के सहारे बदमाशों का सुराग लगाने में जुटी है। हालांकि पुलिस अफसरों का दावा है कि जल्द ही लूटकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। मिशन कंपाउंड निवासी सीमेंट कारोबारी अजय साहू के वसूली एजेंट दीपेंद्र सिंह परमार 19 लाख रुपये बैग में रखकर शनिवार शाम को कोंच से निकले। पूंछ के ग्राम सेसा कोंच रोड पर अपाचे सवार तीन बदमाशों ने दीपेंद्र की आंखों में मिर्ची झोंककर रुपयों से भरा बैग छीन लिया। करीब 20 मिनट बाद लूट की सूचना दीपेंद्र ने कारोबारी अजय को दी।

इसके बाद पुलिस को सूचना मिली। पुलिस की पूछताछ में दीपेंद्र ने बताया दो बदमाश हेलमेट लगाए थे जबकि एक बदमाश का मुंह खुला था। पुलिस ने दीपेंद्र से बदमाशों का चेहरा-मोहरा एवं बोली के बारे में पता लगाने की कोशिश की। दीपेंद्र ने जिस तरह का हुलिया बताया उसकी तलाश में पुलिस ने कोंच से लेकर सेसा, हाईवे टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले लेकिन, बदमाशों का पता नहीं चला। अब पुलिस का सहारा वारदात के दौरान सक्रिय मोबाइल फोन ही हैं। अब पुलिस मोेबाइल नेटवर्क के सहारे बदमाशों तक पहुंचने की कोशिश में है। घटना से जुड़े लोगों के भी मोबाइल रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। एसपी देहात गोपीनाथ सोनी का कहना है कि पुलिस टीम हर पहलू पर पड़ताल कर रही है। जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed