यूपी: पुलिस जीप ने युवक और दो बच्चों को रौंदा, दुर्घटना के बाद घायलों को गाड़ी के नीचे दबा छोड़कर भागे अफसर
इस घटना का पता लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले में कार्रवाई की बात कहती रही। मौके पर मौजूद भीड़ भी तुरंत कार्रवाई की बात पर अड़ गई और बहुत देर तक बोलेरो को वहां से नहीं हटने दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बृहस्पतिवार की रात में ओरछा पुलिस की तेज रफ्तार बोलेरो ने मोटरसाइकिल सवार युवक और दो बच्चों को रौंद दिया। संवेदनहीनता की हद तो तब हो गई जब पुलिस वाहन के नीचे फंसे बच्चों और मोटरसाइकिल चालक को छोड़कर एक महिला अधिकारी सहित पुलिसकर्मी मौके से भाग खड़े हुए। आसपास के लोगों ने बोलेरो गाड़ी के नीचे फंसे बच्चों और युवक को किसी तरह निकाला। तीनों को अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर है। इस घटना के विरोध में गुस्साए लोगों ने दो घंटे तक जाम लगाए रखा। मौके पर पहुंचे ओरछा थाना प्रभारी अभय प्रताप सिंह के आश्वासन पर लोगों ने जाम खोला।
गुरुवार रात करीब 10 बजे झांसी मुख्य मार्ग पर दीप रेजीडेंसी होटल के सामने तेज गति से जा रही पुलिस की बोलेरो ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इतना ही नहीं, बोलेरो बाइक पर चढ़ गई। दुर्घटना में बाइक पर सवार ओरछा रामराजा मंदिर के पीछे रहने वाले बहादुर तनय रघुवीर सिंह ठाकुर, नेहा (07 वर्ष) और राहुल (05 वर्ष) गाड़ी के नीचे फंस गए। दुर्घटना होते ही बोलेरो में सवार महिला पुलिस अफसर और पुलिस कर्मचारी गाड़ी को छोड़कर मौके से भाग गए। दुर्घटना को देख मौके पर भीड़ लग गई। लोगों ने बोलेरो कार को घेर लिया। पुलिस के वाहन से हुए इस हादसे से लोग आक्र्तोशित हो गए और जाम लगा दिया।
इस घटना का पता लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले में कार्रवाई की बात कहती रही। मौके पर मौजूद भीड़ भी तुरंत कार्रवाई की बात पर अड़ गई और बहुत देर तक बोलेरो को वहां से नहीं हटने दिया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जैसे तैसे मौके पर मौजूद भीड़ को शांत करवाया।