फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   police is reading all post.

सोशल मीडिया पर बढ़ी निगरानी, पुलिस पढ़ रही एक-एक पोस्ट

Tue, 17 Dec 2019 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
police is reading all post.
सोशल मीडिया पर बढ़ी निगरानी, पुलिस पढ़ रही एक-एक पोस्ट
विज्ञापन

झांसी। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ बढ़ रहे बवाल को देखते हुए सोशल मीडिया की निगरानी बढ़ा दी गई है। झांसी, ललितपुर के साथ बुंदेलखंड के जिलों में पुलिस का आईटी सेल सक्रिय कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक 65 ऐसी पोस्ट फिलहाल सामने आईं हैं जिनसे विवाद बढ़ सकता है। इन पोस्ट को शेयर और लाइक करने वाले भी जांच के घेरे में आ रहे हैं। कुछ लोगों से बात करके तत्काल पोस्ट को डिलीट भी करवाया गया।
सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करने वाले लोगों की सूची तैयार की जा रही है। झांसी समेत बुंदेलखंड के अब तक 80 लोग पुलिस की रडार पर आ चुके हैं। इनमें कुछ लोग ऐसे हैं जिन्होंने पोस्ट डाली हैं जबकि कुछ शेयर कर रहे हैं। पोस्ट पर जिन लोगों ने भावनाओं को भड़काने वाली टिप्पणी की है उन्हें भी जांच के घेरे में लिया गया है।
विज्ञापन

विवादित पोस्ट डालने पर 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा होता है। इसमें पांच साल की सजा का प्रावधान है। यदि ऐसी कोई पोस्ट जिससे दो वर्गों के बीच शत्रुता का संप्रर्वतन हो जाए तो तीन साल, राष्ट्रीय एकता पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाले लांक्षन प्राख्यान करने पर भी तीन साल की सजा हो सकती है। - प्रणय श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिवक्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का आईटी सेल सोशल मीडिया की लगातार निगरानी कर रहा है। माहौल बिगाड़ने वाले कई लोगों को पुलिस ने चिह्नित भी कर लिया है। इन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। किसी भी हाल में आपसी सौहार्द का माहौल बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। - सुभाष सिंह बघेल, डीआईजी, झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed