{"_id":"61045de58ebc3ed7d87577e6","slug":"police-got-information-about-the-kidnapping-of-pradhan-in-the-morning-case-of-theft-was-registered-in-the-evening-jhansi-news-jhs200795286","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान और उसके भाई पर चोरी का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान और उसके भाई पर चोरी का मुकदमा
विज्ञापन
झांसी। शुक्रवार की सुबह दर्जनों की संख्या में ग्रामीण पुलिस ऑफिस पहुंचे। यहां उन्होंने एसएसपी को बताया कि बीती रात कुछ लोग बंदूक की नोंक पर बलौरा के ग्राम प्रधान संतोष राय का अपहरण कर ले गए हैं। प्रधान को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त कराए जाने की मांग लेकर ग्रामीण घंटों पुलिस कार्यालय पर जमे रहे। जबकि, रात में प्रेमनगर थाने में एक महिला की शिकायत पर ग्राम प्रधान और उसके भाई के खिलाफ ही चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
सुबह ग्रामीणों के साथ पुलिस कार्यालय पहुंची ग्राम प्रधान की पत्नी सुरभि राय ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की रात तकरीबन बारह बजे चार-पांच लोग उनके घर आए। दरवाजा खोलते ही उन्होंने पति पर बंदूक अड़ा दी और खींचते हुए गाड़ी में बैठाकर ले गए। ग्रामीणों ने बताया कि अपहरण किए जाने के बाद ग्राम प्रधान ने फोन कर पीटे जाने की जानकारी दी थी। इसका उन्होंने ऑडियो भी पुलिस को दिया। ग्राम प्रधान को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त कराने की मांग को लेकर दर्जनों की संख्या में महिला-पुरुष घंटों पुलिस कार्यालय में जमे रहे।
इस सब के बीच शाम को गांव की ही एक महिला की शिकायत पर थाना प्रेमनगर में ग्राम प्रधान संतोष राय और उसके भाई अरविंद राय के खिलाफ चोरी की एफआईआर दर्ज कर ली गई। ग्राम बलौरा (बल्लमपुर) निवासी स्व. महेंद्र राय की पत्नी नीता राय ने पुलिस से की गई शिकायत में बताया कि उसका पुत्र शिवम राय उरई में पार्टनरशिप में बालू घाट चलाता है। 30 जून को घाट बंद होने के बाद बिक्री का 28.50 लाख रुपये घर ले आया था, जो पार्टनरों में बांटा जाना था। लेकिन, किसी कारण से वो पैसा नहीं बंट सका था। घर में इस रकम के साथ 990 ग्राम का सोने का बिस्कुट और एक तीन ग्राम का सोने का टुकड़ा रखा हुआ था। महिला ने बताया कि ग्राम प्रधान संतोष राय से उसके पारिवारिक ताल्लुक थे। वो 10 जुलाई को घर आया था और शिवम से कुछ काम के लिए तीन लाख रुपये ले गया था। इसी दौरान उसने घर में रखी रकम और सोना देख लिया था। 23 जुलाई को प्रधान संतोष राय अपने बच्चों के साथ घर आया। इसी दरम्यान उसका छोटा भाई अरविंद राय भी घर आया और इलाज के बहाने उसे ले गया। जबकि, ग्राम प्रधान घर में ही बच्चों के साथ मौजूद रहा। महिला ने बताया कि जब वो लौटकर घर पहुंची तो ग्राम प्रधान अपने बच्चों के साथ वहां मौजूद था। उसके जाने के बाद आशंका होने पर घर में छानबीन की तो रकम और सोना गायब मिला। महिला की शिकायत पर प्रेमनगर थाना पुलिस ने ग्राम प्रधान और उसके भाई के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
उधर, अपहरण की शिकायत और चोरी के मुकदमे के बीच ग्राम प्रधान के पुलिस हिरासत में होने की चर्चाएं भी हावी रहीं। हालांकि, इसकी पुष्टि पुलिस की ओर से नहीं की गई।
एक महिला की शिकायत पर ग्राम प्रधान और उसके भाई के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, ग्राम प्रधान का पता लगाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
- शिवहरि मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक