फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police got 205 jawans after passing out parade

पासिंग आउट परेड के बाद पुलिस को मिले 205 जवान

Wed, 13 Jul 2022 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Police got 205 jawans after passing out parade
झांसी। मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन में पासिंग आउट परेड का आयोजन हुआ, जिसके जरिये 205 जवान पुलिस महकमे का हिस्सा बने। खाकी वर्दी पहनकर सभी जवान बेहद उत्साहित नजर आए। इस दौरान प्रशिक्षण में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

रिक्रूट आरक्षियों ने सेरिमोनियल परेड के लिए सुबह कदमताल करते हुए ग्राउंड में प्रवेश किया। एसएसपी शिवहरी मीणा ने सलामी लेकर परेड का अभिवादन स्वीकार किया। एसएसपी ने जवानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। दीक्षांत परेड के मुख्य अतिथि परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक जोगेंद्र कुमार रहे। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक जीआरपी मोहम्मद इमरान, एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी, एसपी देहात नैपाल सिंह आदि समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये हुए पुरस्कृत
झांसी। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट को पुरस्कृत किया गया। आंतरिक विषयों में सर्वाधिक अंक पाने पर अंकित चौधरी, अनिल कुमार, संजू यादव, सुनील कुमार व गोपाल चाहर पुरस्कृत किए गए, जबकि बाह्य विषयों में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर विशाल पाठक, जितेंद्र चाहर, रोहित कुमार व आनंद कुमार को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा सभी में सर्वोत्तम रहने पर विवेक सिंह, साक्षात्कार विषयों में प्रथम रहने पर गोपाल चाहर, अंत: विषयों में प्रथम रहने पर संजू यादव व बाह्य विषयों में प्रथम रहने पर रोहित कुमार को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा परेड कमांडर प्रथम विवेक सिंह, द्वितीय योगेश शर्मा व तृतीय गौरव भी पुरस्कृत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाकी वर्दी पहनकर गौरव महसूस हो रहा है। वर्दी पहनने के बाद जो शपथ ली है, उसका पूरी निष्ठा के साथ हमेशा पालन करूंगा। - मोनू सिंह
महिला व बच्चों के साथ होने वाले अपराधों पर लगाम कसने के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। वर्दी के सम्मान को कभी आंच नहीं आने दूंगा। - धनीराम
बचपन से ही पुलिस में भर्ती होने का सपना देखता आ रहा हूं, जो आज जाकर सच हुआ है। अभी और आगे जाना है। ड्यूटी के साथ पढ़ाई भी करूंगा। - श्याम सिंह
केवल मेरा ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार का सपना आज सच हो गया है। हमारे परिवार के लिए ये बेहद गौरवपूर्ण क्षण है। वर्दी का मान हमेशा बनाए रखूंगा। - योगेश यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed