फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police engaged in tracing the contacts of Lawrence Bishnoi in Bundelkhand

Jhansi News: बुंदेलखंड में लारेंस बिश्नोई के संपर्क खंगालने में जुटी पुलिस

Mon, 17 Jul 2023 12:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Police engaged in tracing the contacts of Lawrence Bishnoi in Bundelkhand
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। ललितपुर के एक व्यवसायी से कुख्यात अपराधी लारेंस बिश्नोई के नाम से रंगदारी मांगने का मामला सामने आने से पुलिस के कान खड़े हो गए। अब पुलिस बुंदेलखंड के अपराधियों की कुंडली खंगालने के साथ इसकी सच्चाई का पता लगाने की कोशिशों में जुटी है। अपराधियों से संपर्क रखने वालों बदमाशों के कॉल रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अफसरों का कहना है कि मामले की छानबीन चल रही है।

देश भर में फैले अपने नेटवर्क के सहारे जेल से उगाही कराने के मामले में लारेंस बिश्नोई गैंग सबसे आगे है। इसी वजह से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत यूपी पुलिस भी उससे परेशान है। जेल में रहते हुए नामी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में उसका नाम सामने आ चुका। फिल्म अभिनेता सलमान खान को भी उसने जान से मार डालने की धमकी दी। इसके बाद शनिवार को ललितपुर के सराफा कारोबारी से लारेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस बुंदेलखंड में सक्रिय बदमाशों की कुंडली खंगाल रही है। पुलिस अफसरों के मुताबिक उन बदमाशों के भी रिकार्ड खंगाले जा रहे जिनके संपर्क पश्चिमी यूपी अथवा दिल्ली में रहे हैं। पिछले तीन महीने के दौरान इन बदमाशों की गतिविधियों को देखा जा रहा है। हाल के दिनों में जिन बदमाशों के नाम रंगदारी में सामने आए उनकी भी पड़ताल कर रही है हालांकि डीआईजी जोगेंद्र कुमार का कहना है कि यहां लारेंस बिश्नोई गैंग की किसी गतिविधि का सुराग नहीं मिला है लेकिन, इस पूरे मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed