फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police deployed to protect the effigies of Ravana, Kumbhakaran and Meghnad

Jhansi News: रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले की सुरक्षा में लगाई गई पुलिस

Wed, 01 Oct 2025 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Police deployed to protect the effigies of Ravana, Kumbhakaran and Meghnad
ललितपुर। रावण दहन के लिए रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले समिति ने मंगा लिए हैं और मंगलवार को मैदान में खड़े कर दिए गए। साथ ही पुतलों की सुरक्षा के लिए पुलिस लगाई गई है।
विज्ञापन

दशहरा पर रावण दहन श्रीरामलीला हनुमान जयंती महोत्सव समिति द्वारा उत्साह पूर्वक किया जाएगा। भोपाल से 50 फीट का रावण, 40 फीट का मेघनाद और 35 फीट का कुंभकरण का पुतला ललितपुर पहुंच गया है। मंगलवार को मैदान में तीनों पुतले जेसीबी की मदद से खड़े कर दिए गए। बारिश की आशंका को देखते हुए तीनों पुतलों को वाटर प्रूफ बनवाया गया है। पुतलों की सुरक्षा के लिए चार पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए हैं, तो वहीं समिति के चार कार्यकर्ता भी निगरानी करेंगे। मैदान के चारों ओर बैरिकेडिंग की जा रही है, ताकि भीड़ को व्यवस्थित किया जा सके।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर पालिका ने साफ सफाई कराई। कल बृहस्पतिवार को रावण समेत तीनों पुतलों के दहन के पहले दिल्ली से मंगाई आतिशबाजी का प्रदर्शन किया जाएगा। जबकि, राधा-कृष्ण नृत्य, फूलों की होली, राधा कृष्ण महारास नृत्य, मयूर नृत्य और ब्रज की होली नृत्य का आयोजन भी होगा। दिल्ली से मंगाए गए विशेष धनुष से एक साथ 30 बाण छोड़ना भी दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed