{"_id":"6ad5241ecaa49723430615ae","slug":"police-create-a-reel-of-youths-performing-stunts-in-a-car-jhansi-news-c-11-jhs1019-900891-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: कार से स्टंटबाजी कर रहे युवकों की पुलिस ने बनाई ‘रील’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: कार से स्टंटबाजी कर रहे युवकों की पुलिस ने बनाई ‘रील’
विज्ञापन
कार से स्टंट करने वाले दो स्टंटबाजों को नबाबाद थाना&nbs
झांसी। कार से स्टंटबाजी करते हुए रील बनाने वाले दो युवकों को नवाबाद पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। दो दिन पहले आरोपी युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें आरोपी युवक अपनी जान जोखिम में डालते हुए खतरनाक तरीके से दो कार दौड़ाते हुए वीडियो बना रहे थे।
वीडियो वायरल होने के बाद से पुलिस उनको तलाश रही थी। रविवार को दो आरोपी पकड़ लिए गए, जबकि दो आरोपी अब तक पकड़े नहीं जा सके। पकड़े गए आरोपी दोनों हाथ से कान पकड़कर गिड़गिड़ाते दिखे। दोबारा से ऐसी गलती न दोहराने की बात कहते हुए माफी मांगी। पुलिस ने एक कार को सीज कर दिया जबकि दूसरी कार की तलाश कर रही है। आरोपी युवकों का पुलिस ने चालान कर दिया।
16 अक्तूबर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा था कि दो कार में सवार चार युवक खतरनाक तरीके से सड़क पर कार दौड़ा रहे हैं। इनमें दो युवक कार का दरवाजा खोलकर बाहर की ओर लटककर वीडियो बनवा रहे हैं। यह वीडियो एसएसपी विकास कुमार तक जा पहुंचा। उन्होंने नवाबाद पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस हरकत में आई।
विज्ञापन
नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव की अगुवाई में पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। कार के नंबर के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त कर ली। रविवार को दो युवक मैरी अंडरपास से गिरफ्तार कर लिए गए। पूछताछ में अपना नाम कोतवाली के पलक पैलेस के पीछे निवासी अंश प्रजापति एवं मैरी गांव निवासी शिवम अहिरवार बताया। इस मामले में अभी दूसरी कार नहीं पकड़ी जा सकी, दोनों आरोपियों को भी पुलिस तलाश रही है।
000
सीपरी ओवर ब्रिज, गणेश चौराहा, किला के पास स्टंटबाजों का जमावड़ा
पुलिस की लापरवाही से झांसी में स्टंटबाजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सीपरी बाजार ओवर ब्रिज, गणेश चौराहे के आसपास, किले की तलहटी, इलाहाबाद बैंक तिराहे पर बड़ी संख्या में स्टंटबाज रोजाना जमा होते हैं। इन रास्तों पर बाइक, स्कूटी और कार से स्टंट दिखाते हुए रील बनाते हैं। कुछ दिनों पहले ही बाइक सवार युवक का भी स्टंट दिखाते हुए रील वायरल हुई थी। सीओ ट्रैफिक मुकेश कुमार सिंह के मुताबिक सड़कों पर स्टंट करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। स्टंट करते मिलने पर उनके वाहन भी सीज किए जाएंगे।