फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   police choki se sati diwar ke pice ek hafte tk pda rha yuvak ka sav

पुलिस चौकी से सटी दीवार के पीछे एक हफ्ते तक पड़ी रही युवक की लाश

Tue, 23 Mar 2021 07:50 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 07:50 PM IST
विज्ञापन
police choki se sati diwar ke pice ek hafte tk pda rha yuvak ka sav
खंडेराव गेट पुलिस चौकी के पीछे किला परिसर में मिले शव की पड़ताल करती पुलिस। संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस चौकी के पीछे एक हफ्ते तक पड़ा रहा युवक का शव
विज्ञापन

झांसी। मंगलवार को खंडेराव गेट पुलिस चौकी से सटी दीवार के पीछे भीषण दुर्गंध उठने पर वहां से एक युवक का शव बरामद हुआ। शव की हालत देखकर आशंका जताई जा रही है कि यह पिछले एक हफ्ते से यहां पड़ा था। पड़ताल के दौरान युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस के मुताबिक युवक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं।
कोतवाली के खंडेराव गेट पुलिस चौकी के पीछे किले के मैदान की ओर से सुबह से भीषण दुर्गंध उठने लगी। पुलिस के पहुंचने पर वहां करीब पैंतीस वर्षीय एक युवक का शव बरामद हुआ। बहुत दिनों से पड़ा होने से शव क्षत-विक्षत हो चुका था। युवक के शरीर पर पैंट-शर्ट के अलावा एक गमछा था। शव मिलने की सूचना पर आसपास हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी वहां जमा हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि पिछले बुधवार को इस हुलिया का व्यक्ति नशे की हालत में इधर आता हुआ दिखा था।
विज्ञापन

आशंका जताई जा रही कि यह उसी युवक का शव है। जिस जगह से शव बरामद हुआ, उसके ठीक पीछे पुलिस चौकी है। लेकिन, पुलिस को इतने दिनों तक वहां शव के पड़े होने की भनक तक नहीं लगी। शव बरामदगी के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले लेकिन, इसके बावजूद कोई सुराग नहीं मिला। कोतवाली इंस्पेक्टर ने युवक के शरीर में चोट के निशान से इंकार किया है। उनका कहना है शिनाख्त संबंधी कोई चीज बरामद नहीं हुई है। इसके बाद भी शिनाख्त कराने की कोशिश जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed