फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police caught four smugglers with ganja worth one million in Jhansi

ये हैं रियल पुष्पाराज: लक्जरी गाड़ी से ले जाया जा रहा था दस लाख का गांजा, कार के अंदर बनाई थी खुफिया जगह

Mon, 05 Sep 2022 10:56 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 05 Sep 2022 10:56 PM IST
सार

खास बात यह कि इसे लाने के लिए जिस लक्जरी गाड़ी का इस्तेमाल किया जा रहा था, उसमें इसको छिपाने के लिए विशेष खुफिया जगह बनाई गई थी। पुलिस ने इस मामले में चार तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से दो सगे भाई हैं। 

विज्ञापन
Police caught four smugglers with ganja worth one million in Jhansi
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

आंध्र प्रदेश से झांसी में खपाने के लिए लाया जा रहा करीब दस लाख का गांजा पुलिस ने पकड़ लिया। खास बात यह कि इसे लाने के लिए जिस लक्जरी गाड़ी का इस्तेमाल किया जा रहा था, उसमें इसको छिपाने के लिए विशेष खुफिया जगह बनाई गई थी। पुलिस ने इस मामले में चार तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से दो सगे भाई हैं। यही दोनों सगे भाई झांसी में गिरोह चला रहे थे। गिरफ्तार करके पुलिस ने इन सभी को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

एसएसपी शिवहरी मीना के मुताबिक आंध प्रदेश से गांजा की खेप आने की सूचना पर पुलिस टीम लगाई गई थी। सीपरी बाजार थाना प्रभारी जेपी पाल की अगुवाई में गठित टीम को एक लक्जरी गाड़ी के शिवपुरी हाइवे के अंडर पास के मौजूद होने की सूचना मिली। पुलिस ने घेरकर इसमें सवार बदमाशों को पकड़ लिया। गाड़ी की तलाशी के दौरान सीट के नीचे छिपाकर बनाए गई खुफिया जगह देखकर पुलिस दंग रह गई। इसके अंदर 48 छोटे-छोटे पैकेट में कुल 98 किलो गांजा छुपाकर रखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि यह गांजा बदमाश ईस्ट गोदावरी से लेकर आए थे। वहीं से इसकी मुख्य सप्लाई होती है। पुलिस को शक न इसके लिए लक्जरी गाड़ी का इस्तेमाल किया जाता था। पुलिस ने साई कुमार (25) पुत्र सत्यनारायण निवासी ईस्ट गोदावरी, डेविड राजू (34) निवासी ईस्ट गोदावरी, मिक्की शिवहरी (26) एवं पंकज शिवहरी (31) निवासी चूना भट्टी चौराहा बड़ागांव गेट बाहर निवासी को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने पुलिस टीम को पच्चीस हजार रुपये नकद इनाम का एलान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed