फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police can't reveal theft... you just write a case and forget it

चोरी का खुलासा नहीं कर पाती पुलिस...आप तो बस मुकदमा लिखाइए और भूल जाइए

Fri, 31 Dec 2021 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Police can't reveal theft... you just write a case and forget it
झांसी। पुलिस चोरी जैसी वारदातों का भी खुलासा कर पाने में नाकाम साबित हो रही है। पिछले छह माह की अगर बात करें तो तब चोरी के 100 से अधिक मामले पुलिस ने दर्ज किए लेकिन, चुनिंदा मामलों को छोड़कर किसी का खुलासा नहीं हुआ। पुलिस ने जिन चोरियों के खुलासे भी किए उनमें एफआईआर में दर्ज रकम के मुताबिक बरामदगी नहीं कर सकी। मोबाइल शॉप एवं सराफा बाजार में हुई बड़ी चोरी का भी पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर सकी र्है।
विज्ञापन

जून माह में शातिर बदमाश ने कोतवाली के सराफा बाजार की दुकान से पांच लाख के आभूषण उड़ा दिए। इसके कुछ दिन बाद ही आधा दर्जन शातिर बदमाशों ने नगर निगम के ठीक सामने प्रतिष्ठित कारोबारी की दुकान का ताला तोड़ दिया। इसके कुछ समय बाद सीपरी बाजार स्थित एक घर से बदमाश दस लाख के जेवर लेकर चंपत हो गए। इसी तरह जनपद के विभिन्न थानों में चोरी से संबंधित सौ से अधिक मामले दर्ज हो गए लेकिन, चोरी का पता लगाने के लिए थाने-थाने भटक रहे हैं।
विज्ञापन

38 मिनट में उड़ा दिए थे 30 लाख के मोबाइल
अभी तक चोरों को तलाश रही पुलिस
थाना नवाबाद से करीब पांच सौ मीटर दूरी पर सीपी मिशन कंपाउंड निवासी रीतेश अग्रवाल की शहर की जानी-मानी वीआर ट्रेडर्स नाम से मोबाइल शॉप है। 22 जून की भोर करीब पांच बजे आधा दर्जन बदमाश दुकान के सामने परदा डालकर अंदर घुस गए। महज 38 मिनट के भीतर बदमाशों ने 30 लाख के मोबाइल और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात की तस्वीर बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वारदात के बाद बदमाश बीकेडी चौराहे की ओर से फरार होते दिखे। शुरूआत के कुछ दिन तक पुलिस पसीना बहाती रही लेकिन, बाद में शिनाख्त न होने की कहकर थाने में बैठ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताला तोड़कर उड़ाए चार लाख के जेवर
दो जून की आधी रात को कोतवाली इलाके के बिसाती बाजार स्थित अर्चना ज्वैलर्स की दुकान का शटर तोड़कर अंदर से चार लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण पार कर दिए। प्रोपराइटर राजकुमार अग्रवाल का कहना है कि दुकान के बाहर सीसीटीवी कैमरे में युवक की तस्वीर आ गई। वारदात के छह माह से अधिक समय बीत गया लेकिन, पुलिस बदमाशों को नहीं पकड़ सकी। इसके अगले माह में सीपरी बाजार निवासी मनीष श्रीवास्तव के घर घुसे चोरों ने करीब दस लाख रुपये के जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस भुक्तभोगी को आभूषणों की जल्द बारमदगी का भरोसा दिलाती रही लेकिन, यह वारदात भी पुलिस के लिए चुनौती बनी है।

सीसीटीवी फुटेज में तस्वीर आने के बाद भी पुलिस नहीं कर रही शिनाख्त
व्यापारियों संग हर बैठक में पुलिस अफसर उनको प्रतिष्ठानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाने का पाठ पढ़ाते हैं लेकिन, व्यापारी सवाल उठाते हुए कहते हैं कि चोरी की इन दोनों बड़ी वारदात में सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई। बदमाशों की तस्वीर भी इसमें आ गई। उसके बाद आखिर बदमाशों तक पुलिस क्यूं नहीं पहुंच सकी। इसी तरह सराफा की दुकान के कैमरे में मोटरसाइकिल सवार बदमाश आता हुआ दिखता है। वारदात के बाद बदमाश ने अपनी बाइक को हिला-हिलाकर पेट्रोल चेक करता रहा। पुलिस को उसके बाद दूसरी दुकानों के भी उसे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज मिली लेकिन, पुलिस कुछ भी नहीं कर सकी। सीओ सिटी राजेश राय का कहना है कि इन घटनाओं के खुलासे के लिए टीमें लगी हुई हैं। यह पड़ताल चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed