फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police arrestet third murderer in encounter in Lalitpur

शराब के नशे में ले ली जान: पुलिस ने मुठभेड़ में तीसरे हत्यारोपी को किया गिरफ्तार, अन्य की तलाश अभी जारी

Mon, 06 Jan 2025 06:45 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 06 Jan 2025 06:45 PM IST
सार

एनकाउंटर के बाद पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा 315 बोर व एक कारतूस, 2 खोखा बरामद किए। मुठभेड़ में घायल हुए आरोपी को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
Police arrestet third murderer in encounter in Lalitpur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ललितपुर के थाना पूराकलां के ग्राम बलरगुआं में शराब के नशे में दो पक्षों में हुए विवाद और गोली चलने से हुई चाचा अमर सिंह की मौत व भतीजे राजपाल को घायल करने के मामले में पुलिस ने तीसरे हत्यारोपी नन्हे राजा पुत्र नत्थू सिंह निवासी ग्राम बलरगुआं को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

मुठभेड़ रविवार की रात को पतारा तिराहे के पास हुई। पुलिस के द्वारा की गई फायरिंग से नन्हें राजा के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा 315 बोर व एक कारतूस, 2 खोखा बरामद किए। मुठभेड़ में घायल हुए आरोपी को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। इस हत्याकांड में पुलिस की टीमें अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। शेष वांछित आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।

विज्ञापन

मालूम हो कि रविवार को थाना पूराकलां के ग्राम बलरगुआं में बलबीर व बलबंत का शराब के नशे में गांव के हजवेंद्र उर्फ ठुल्ले से शराब के नशे में रास्ते में जाते समय गाली-गलौज के बाद झगड़ा हो गया था। बलवीर व बलबंत अपने अन्य परिजनों संग मिलकर ठुल्ले के साथ मारपीट करने लगे थे। इस पर ठुल्ले के चाचा अमर सिंह व अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने बीच बचाव किया तो विपक्षियों ने तमंचे से फायरिंग कर दी थी। जिससे अमर सिंह की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि भतीजा राजपाल गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था।

विज्ञापन

थाना पूराकलां पुलिस ने मृतक के भतीजे धमेंद्र की तहरीर पर आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था और दो हत्यारोपी बलवीर व बलबंत को गिरफ्तार कर लिया था। अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एसओजी, सर्विलांस व थाना पुलिस जुटी हुई थी कि आरोपी नन्हें राजा ने गिरफ्तारी के डर से पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया था। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में नन्हें राजा के पैर में गोली लग गई थी और वह घायल हो गया था। वहीं घटना को लेकर गांव में अभी भी तनाव का माहौल है, लेकिन स्थिति पुलिस के नियंत्रण में है। पुलिस के अधिकारी गांव में भ्रमण कर आश्यक जांच पड़ताल करने में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed