फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Police arrested three accused including BJP leader for black marketing of government ration in Lalitpur

सरकारी राशन की कालाबाजारी: फर्जी बिल बनाकर दूसरे राज्यों में बेचते गरीबों का अन्न, BJP नेता समेत तीन गिरफ्तार

Fri, 02 Aug 2024 07:47 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: श्याम जी. Updated Fri, 02 Aug 2024 07:47 PM IST
सार

ललितपुर में सरकारी राशन के खाद्य्रान्न की कालाबाजारी हो रही है। मामले में पुलिस ने तीन कारोबारियों को गिरफ्तार कर किया। इसमें  भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष व अन्य आरोपी शामिल हैं।

विज्ञापन
Police arrested three accused including BJP leader for black marketing of government ration in Lalitpur
तीन आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकारी राशन के खाद्य्रान्न की कालाबाजारी के गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल जैन अंचल निवासी सिविल लाइन, सार्थक जैन पुत्र विनोद कुमार जैन निवासी मोहल्ला सुभाषपुरा, जितेंद्र जैन उर्फ बल्लू जैन पुत्र शीलचंद्र जैन निवासी मोहल्ला सुभाषपुरा सहित तीन कारोबारियों को गिरफ्तार कर किया।

विज्ञापन


आरोपी रियायती मूल्य पर जनता को उपलब्ध कराए जाने वाली सरकारी योजनाओं पीडीएस, एमडीएम, आईसीडीएस के फोर्टीफाइड चावल के फर्जी व कूचरचित तरीके से बिल बनाकर कालाबाजारी करने का कारोबार करते थे। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जहां से तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि कुछ दिन सरकारी राशन की बोरियों से लदा हुआ एक ट्रक सहित दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसमें 590 बोरियां जिनमें 357.60 क्विंटल फोर्टीफाइड चावल बरामद किया था। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया था। भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने कहा कि इस मामले की जानकारी संगठन के प्रदेश नेतृत्व को दे दी गई है।
विज्ञापन


चावल सरकारी राशन का फोर्टीफाइड और बिल बनाते थे ब्रोकन राइस का
सरकारी राशन के चावल की कालाबाजारी करने वाले कारोबारी इतने शातिर थे कि ट्रक से चावल की कालाबाजारी करते समय जो बिल बनाते थे उस पर ब्रोकन राइस लिख देते थे। जबकि वह चावल सरकारी योजनाओं जैसे पीडीएस, एमडीएम, आईसीडीएस का फोर्टीफाइड चावल होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य प्रदेश में दिखावे के लिए बनाए थे चावल शैड
आरोपियों ने बताया कि वह लोग चावल की कालाबाजारी करने के लिए मध्य प्रदेश में कई शैड बनाए थे, जोकि सिर्फ नाम के रहते थे। उनमें कभी भी चावल इकठ्ठा नहीं किया। केवल कागजों में ही इनका नाम है। यहां से वह लोग फर्जी तरीके से बिल बनाकर लोडिंग करना दिखाते थे।


ओढ़े रहता था राजनीति का चोला
सरकारी राशन के चावल के काले कारोबार गिरोह का मुख्य सरगना अनिल जैन उर्फ अंचल जैन काफी शातिर है। उसके इस काले कारोबार पर किसी प्रकार की कोई आंच या कार्रवाई न हो सके। इसके लिए वह राजनीति का चोला ओढ़े रहता था। प्रदेश में जिस पार्टी की सरकार आती थी वह उसमें शामिल हो जाता था और अपने आप को पार्टी में जिला स्तर पर कोई न कोई पद हासिल कर लेता था। वह दयोदय जैन तीर्थ देवगढ़ के अध्यक्ष व उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला महामंत्री भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed