फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   police arrested a man who killed his wife by iron rod in jhansi

झांसी: व्यक्ति ने शराब के नशे में पत्नी के सिर पर मारकर की हत्या

Fri, 08 Oct 2021 04:22 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 08 Oct 2021 04:22 PM IST
सार

आरोपी व्यक्ति का गुरुवार शाम किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया था, जिसके बाद उसने शराब के नशे में पत्नी पर रॉड से हमला कर दिया।

विज्ञापन
police arrested a man who killed his wife by iron rod in jhansi
मृतका शारदा देवी (काले घेर में)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सदर बाजार इलाके के भगवंतपुरा में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी के सिर पर लोहे की रॉड मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


सदर बाजार पुलिस के मुताबिक, गुरुवार रात निर्भय सिंह (55) शराब के नशे में था। उसी दौरान उसका अपनी पत्नी शारदा देवी (50) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में आकर निर्भय सिंह ने घर में रखी लोहे की रॉड से शारदा के सिर पर कई प्रहार कर दिए। इस हमले में शारदा गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां शुक्रवार दोपहर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घर से ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed