फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   police apna raveya sudhare, barna hamne bhi nhi pehen rhi hai chudiya

पुलिस अपना रवैया सुधारे, वरना हमने भी नहीं पहन रखीं चूड़ियां

Wed, 26 May 2021 01:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
police apna raveya sudhare, barna hamne bhi nhi pehen rhi hai chudiya
बोले विधायक: पुलिस अपना रवैया सुधारे, वरना हमने भी नहीं पहन रखी हैं चूड़ियां
विज्ञापन

झांसी। खंडेराव गेट चौकी के प्रभारी पर अवैध वसूली व उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मंगलवार को पार्षद और व्यापारी कोतवाली में धरने पर बैठ गए। काफी देर तक हंगामा रहा। इसी दौरान जानकारी होने पर सदर विधायक भी थाने पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने यहां कहा कि पुलिस अपना रवैया सुधारे, वरना हमने भी चूड़ियां नहीं पहन रखी है। माहौल बिगड़ जाएगा। बाद में विधायक के समझाने पर पार्षद और व्यापारियों ने धरना समाप्त किया।
मंगलवार को दोपहर तकरीबन दो बजे नगर निगम के आधा दर्जन पार्षद और व्यापारी कोतवाली पहुंचे। यहां उन्होंने कोतवाल से खंडेराव गेट चौकी प्रभारी की शिकायत करते हुए अवैध वसूली और व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। सभी कोतवाली परिसर में ही धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। धीरे-धीरे व्यापारियों की भीड़ बढ़ती गई। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी और कोतवाल ने उन्हें समझाने की कोशिश की, परंतु प्रदर्शन कर रहे लोगों ने दो टूक कह दिया कि जब तक चौकी इंचार्ज को नहीं हटाया जाता, वे अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे। जानकारी होने पर सदर विधायक रवि शर्मा भी कोतवाली पहुंच गए। यहां व्यापारियों ने बताया कि चौकी इंचार्ज आए दिन व्यापारियों के साथ बदसलूकी करते हैं। लॉकडाउन के उल्लंघन के नाम पर जमकर वसूली की जा रही है। कुछ ऐसे व्यापारी भी खड़े कर दिए गए, जिनसे पुलिस ने पैसा लिया। इस पर सदर विधायक भी उखड़ गए। उन्होंने व्यापारियों का समर्थन करते हुए कहा कि पुलिस अपना रवैया सुधार ले, वरना हमने भी चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं। माहौल बिगड़ने में देर नहीं लगेगी। व्यापारियों व किसी भी व्यक्ति का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस कानून व्यवस्था बनाए, बिगाड़ने का काम नहीं करे। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों को भरोसा दिया कि वे चौकी इंचार्ज की शिकायत उच्चाधिकारियों से कर कार्रवाई कराएंगे। विधायक के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन करने वालों में उप्र उद्योग व्यापार मंडल (युवा) के प्रदेश महामंत्री जीतू सोनी, प्रदीप त्रिपाठी, पार्षद बंटी सोनी, सुशील दुबे, अमन राय, नीरज गुप्ता, राजेश साहू, भरत सेन, प्रदीप खटीक, विधायक प्रतिनिधि गोकुल दुबे, व्यापारी नेता राघव वर्मा, दीपक साहू, नीरज स्वामी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed