फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   PM, security agencies are rehearsal

आ रहे हैं पीएम, सुरक्षा एजेंसियों ने किया रिहर्सल

Tue, 02 Nov 2021 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
PM, security agencies are rehearsal
झांसी। प्रधानमंत्री के आने से पहले ही सुरक्षा एजेंसियां एक्शन में आ गई हैं। दिल्ली से प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लगी एजेंसियां भी यहां पहुंच गई हैं। सोमवार को यह रिहर्सल भी आरंभ हो गई। इसे देखकर शहरियों में तमाम तरीके की चर्चाएं छिड़ गईं। अटकलें लगाई जाने लगीं कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अथवा राहुल गांधी अचानक से यहां पहुंच गए हैं। इस वजह से सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं लेकिन, थोड़ी देर बाद पुलिस ने साफ कर दिया कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर रिहर्सल की जा रही है। दोपहर करीब ढाई बजे अचानक हवाई पट्टी से बीकेडी चौराहा के बीच का पूरा रास्ता एक तरफ से सील कर दिया गया। उस ओर से किसी को जाने की इजाजत नहीं दी जा रही थी। जाने वालों को सिर्फ बाएं पटरी से आगे गुजारा जा रहा था। इस पूरे रास्ते पर पुलिस का भारी जमावड़ा रहा। सीओ समेत महानगर के सभी थानों का पुलिस बल मौजूद रहा। करीब एक घंटे तक पूरा रास्ता बंद रहा। पुलिस अफसरों का कहना है पीएम विजिट के दौरान कई जगहों पर यातायात निरूद्घ रखा जाएगा। इसको देखते हुए ही रिहर्सल की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed