{"_id":"616346558ebc3e86b3506c1b","slug":"pm-programe-will-see-all-city-jhansi-news-jhs206331364","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैदान में होंगे सिर्फ 750 लोग पर पूरा महानगर देखेगा प्रधानमंत्री का कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैदान में होंगे सिर्फ 750 लोग पर पूरा महानगर देखेगा प्रधानमंत्री का कार्यक्रम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैदान में होंगे सिर्फ 750 लोग पर पूरा महानगर देखेगा प्रधानमंत्री का कार्यक्रम
झांसी। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिवस पर 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झांसी आ रहे हैं। वे यहां किले के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। आयोजन स्थल पर सिर्फ 750 लोगों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। लेकिन, पूरा महानगर पीएम से रूबरू हो सके, इसके लिए 75 एलईडी स्क्रीन के जरिये कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा। प्रशासन आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट हुआ है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 नवंबर की शाम साढ़े चार से पांच बजे के बीच झांसी पहुंचेंगे। उनका हेलीकॉप्टर क्राफ्ट मेला ग्राउंड में उतरेगा। यहां से वे सीधे किले में जाएंगे। किले में वे रानी की गौरवगाथा पर आधारित लाइट एंड साउंड शो देखेंगे। इसके बाद वे गांधी भवन से सटे किले के मैदान में आ जाएंगे। यहां वे दो घंटे तक रहकर क्षेत्र के विकास की कई योजनाओं को लोकार्पण - शिलान्यास करेंगे। इस मौके पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहेंगे। आयोजन स्थल पर सिर्फ 750 लोगों को जाने की अनुमति होगी। इसके लिए पास जारी किए जाएंगे। लेकिन, महानगर के सभी लोग आयोजन को देख सकें, इसके लिए महानगर में अलग-अलग 75 स्थानों पर एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी। एलईडी स्क्रीन लगाने की जगह तय की जाने लगी हैं।