फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   pm modi third time aririve jhansi

तीसरी बार झांसी आ रहे हैं मोदी

Fri, 15 Feb 2019 01:14 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Fri, 15 Feb 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
pm modi third time aririve jhansi
pm modi - फोटो : demo
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को तीसरी बार झांसी आ रहे हैं लेकिन बतौर प्रधानमंत्री उनका ये पहला दौरा है। दो बार वे लोकसभा चुनाव से पहले आए थे और यहां उन्होंने जनसभाओं को संबोधित किया था। चुनाव में बुंदेलखंड से उन्हें भरपूर समर्थन भी मिला था। जनता की यहां की चारों सीटें भाजपा के खाते में डालने का काम किया था।
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी का झांसी से पहली बार वास्ता 25 अक्तूबर 2013 को हुआ था। यहां उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज के खचाखच भरे मैदान में जनसभा को संबोधित कर बुंदेलखंड में भाजपा के चुनावी अभियान का शंखनाद किया था। इसके छह महीने बाद दूसरी बार वे 27 अप्रैल 2014 को झांसी आए थे। यहां उन्होंने क्राफ्ट मेला ग्राउंड में जनसभा को संबोधित किया था। पिछले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री के उक्त दोनों झांसी दौरों का खासा असर देखने को मिला था। बुंदेलखंड की चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने शानदार जीत हासिल की थी। तीसरी बार वे शुक्रवार को झांसी आ रहे हैं और प्रधानमंत्री के रूप में पहली बार उनका आगमन हो रहा है। अपने इस दौरे में वे विकास की बीस अरब रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री के इस दौरे को इस साल होने जा रहे लोकसभा चुनाव की दृष्टि से अहम माना जा रहा है। प्रधानमंत्री का ये कार्यक्रम बुंदेलखंड में लोकसभा चुनाव का शंखनाद माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed