{"_id":"5f4416b18ebc3e3cea202acb","slug":"pm-modi-talk-to-students-reporters-news-jhs174603056","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विश्वविद्यालय के पांच छात्रों से कृषि, वानिकी, उद्यानिकी पर बात करेंगे पीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि विश्वविद्यालय के पांच छात्रों से कृषि, वानिकी, उद्यानिकी पर बात करेंगे पीएम
विज्ञापन
pm modi talk to students
झांसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अगस्त को रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान वह विश्वविद्यालय के पांच छात्रों से कृषि, वानिकी, उद्यानिकी पर बात भी करेंगे। सभी छात्रों के नाम फाइनल कर लिए गए हैं। पीएम से बात करने को लेकर छात्र भी काफी उत्साहित हैं।
रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय का लोकार्पण काफी लंबे समय से टल रहा है। कई बार तिथि फाइनल होते-होते रह गई। पिछले पांच महीने से कोरोना वायरस के चलते लोकार्पण कार्यक्रम टलता रहा। अब 29 अगस्त को ऑनलाइन लोकार्पण का कार्यक्रम प्रधानमंत्री कार्यालय से फाइनल हो गया है। इसको लेकर विश्वविद्यालय में तैयारियां शुरू हो गई हैं। कार्यक्रम की शुरूआत सुबह 11 बजे से होगी। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के साथ-साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय कृषि मंत्री भी ऑनलाइन शिरकत कर सकते हैं। लोकार्पण के साथ-साथ खास बात ये रहेगी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कृषि विश्वविद्यालय के पांच विद्यार्थियों से सीधे ऑनलाइन ही मुखातिब होंगे। वह छात्रों से कृषि, वानिकी, उद्यानिकी के संबंध में बातचीत करेंगे। संभावना है कि बुंदेलखंड में इसके स्कोप को लेकर पीएम विद्यार्थियों से चर्चा कर सकते हैं।
दतिया में कॉलेज का निर्माण भी जल्द होगा शुरू
दतिया में पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान तथा मतस्यकीय महाविद्यालय बनना है, जो कि केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय से संबद्ध है। कृषि विश्वविद्यालय के लोकार्पण के साथ ही 187 एकड़ में बनने वाले इस कॉलेज का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
29 अगस्त को कृषि विश्वविद्यालय का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। उनका कार्यक्रम फाइनल हो गया है। वह विश्वविद्यालय के पांच छात्रों से कृषि, वानिकी और उद्यानिकी पर बातचीत भी करेंगे।
- डॉ. अरविंद कुमार, कुलपति, रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय।