{"_id":"5e6e86778ebc3ea7b5277e70","slug":"pm-aawas-yojna-jhansi-news-jhs162509198","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम आवास: लोगों ने नहीं दिखाई रुचि, फिर भी बढ़ी कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम आवास: लोगों ने नहीं दिखाई रुचि, फिर भी बढ़ी कीमत
विज्ञापन
pm aawas yojna
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। प्रधानमंत्री आवास योजना में बनाए गए आवासों में लोगों द्वारा रुचि नहीं दिखाए जाने के बाद भी सरकार द्वारा मकानों की कीमतों को बढ़ाकर साढे़ चार लाख से छह लाख रुपये तय कर दी गई है। जबकि लोगों की रुचि नहीं होने के कारण जेडीए द्वारा दो योजना पर विराम लगा दिया है।
झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा करारी-1, करारी-2, करारी-5, अंबाबाय, सिमराहा, बिजौली व खैलार में मकानों को बनाने का निर्णय लिया गया था। योजना के तहत मकान की कीमत साढ़े चार लाख रुपये तय की गई थी। जिसमें दो लाख रुपये लाभार्थी को व ढाई लाख रुपये सरकार को अदा करने का नियम बनाया गया था। लोगों द्वारा मकानों के आवेदन तो किये गये लेकिन आवंटन होने के बाद भी आवासों को लेने में लोगों द्वारा रुचि नहीं दिखाए जाने पर जेडीए ने बिजौली व खैलार में निर्माण कार्य पर विराम लगा दिया था।
निर्माण सामग्री की कीमतें बढ़ने के कारण सरकार द्वारा मकानों की कीमत छह लाख रुपये तय कर दी गई है। जिसमें लाभार्थी को साढ़े तीन लाख रुपये व ढाई लाख रुपये सरकार द्वारा अदा किये जाएंगे। ऐसे में अब लोगों को अधिक रुपये अदा करने होंगे। इस संबंध में झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित ने बताया कि शासन की ओर से कोई भी सूचना अथवा शासनादेश अभी तक जारी नहीं किया गया है। शासनादेश के अनुसार कीमतों को बढ़ाया जाएगा।