फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Plenty of electricity will be available on Holi, there will be no shortage of water

होली पर खूब मिलेगी बिजली, पानी की भी नहीं होगी किल्लत

Wed, 02 Mar 2022 01:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 01:23 AM IST
विज्ञापन
Plenty of electricity will be available on Holi, there will be no shortage of water
झांसी। महानगर में रंगों के पर्व होली पर बिजली और पानी की व्यवस्था दुरुस्त रहेगी। इसके लिए संबंधित विभागों ने तैयारी शुरू कर दी है। बिजली विभाग ने जहां बिजली लाइनों और ट्रांसफार्मरों की मरम्मत करनी शुरू कर दी है। तो वहीं, जलसंस्थान ने भी पाइप लाइन लीकेज और अन्य खराबियों को सुधारने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

महानगर वासियों को होली पर भरपूर बिजली देने के लिए विभाग चाक चौबंद बंदोबस्त करने में जुटा हुआ है। बिजली लाइनों की मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है। इसके अलावा सब स्टेशनों पर भी उपकरणों को दुरुस्त किया जा रहा है। साथ ही त्योहार पर अवर अभियंता से लेकर उच्च अधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात रहकर आपूर्ति पर निगाह रखने के निर्देश दिए हैं। इसी तरह जलसंस्थान ने भी हैंडपंप और लीकेजों को तेजी से सुधारने का काम शुरू कर दिया है। होली पर टंकियों से पानी की आपूर्ति लगातार चलती रहे। इसके लिए रोस्टर तैयार कर लिया गया है। अलग- अलग मुहल्लों में आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए अवर अभियंता लगातार नजर रखेंगे। जरूरत पड़ने पर टैंकरों से भी पानी पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

होली पर नगरवासियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाए, इसके लिए तैयारी की जा रही है। अचानक कोई फाल्ट आ भी जाए, तो उसे आधे घंटे के अंदर दुरुस्त कर दिया जाएगा। - राजकुमार, अधीक्षण अभियंता नगरीय वितरण खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

होली पर नगरवासियों को पानी की दिक्कत नहीं होगी। टंकियों से रोस्टर के अनुसार जलापूर्ति की जाएगी। इसके लिए अवर अभियंता लगातार नजर रखेंगे। - आर. एस. बादलीवाल, अधिशासी अभियंता जलसंस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed