{"_id":"61688119eec43630fd211765","slug":"players-extended-practice-deadline-in-up-camp-jhansi-news-jhs206611272","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी कैंप में खिलाड़ियों ने बढ़ाई अभ्यास की समय सीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी कैंप में खिलाड़ियों ने बढ़ाई अभ्यास की समय सीमा
विज्ञापन
झांसी। राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप के लिए मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में कैंप आयोजित किया जा रहा है। कैंप में 25 महिला हॉकी खिलाड़ियाें द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर ही 18 खिलाड़ियों का चयन कर प्रदेश की टीम में शामिल किया जाएगा। कैंप का समय नजदीक आते ही खिलाड़ियों ने अभ्यास की समय सीमा बढ़ा दी है।
21 से 30 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में देश भर के 29 राज्यों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। स्टेडियम में प्रदेश की टीम के चयन के लिए 15 दिवसीय कैंप आयोजित किया जा रहा है। कैंप में शामिल 25 महिला हॉकी खिलाड़ियों के खेल के आधार पर ही 18 खिलाड़ियों का चयन कर उत्तर प्रदेश की टीम बनाई जाएगी। टीम में शामिल होने के लिए हॉकी खिलाड़ियों द्वारा कोई भी कसर नहीं छोड़ी जा रही है। टीम के चयन का समय नजदीक आते ही खिलाड़ियों द्वारा अभ्यास के समय को दोगुना कर दिया है।
हॉकी खेलते हुए 17 वर्ष से अधिक समय हो गया है। कई नेशनल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुके हैं। उत्तर प्रदेश की टीम में शामिल होेने लिए अधिक से अधिक समय अभ्यास में बिता रहे हैं।
विज्ञापन
अन्नू कुमारी, गाजीपुर
सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप के लिए स्टेडियम में यूपी की टीम के लिए कैंप आयोजित किया जा रहा है। कैंप में खिलाड़ियों द्वारा हर पहलुओं पर अभ्यास किया जा रहा है।
पूजा निषाद, फैजाबाद
दस से अधिक राष्ट्रीय व एक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर चुके हैं। यूपी की टीम में शामिल होने के लिए पूरा ध्यान अभ्यास पर ही है। अधिक से अधिक समय अभ्यास कर खेल को निखार रहे हैं।
नीलांजलि राय, भदोही