{"_id":"60c2670a8ebc3eac6371ce5c","slug":"plat-berasala-will-get-online-jhansi-news-jhs196823390","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनलाइन मिलेगा जमीनी संपत्ति का बारहसाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनलाइन मिलेगा जमीनी संपत्ति का बारहसाला
विज्ञापन
आनलाइन मिलेगा जमीनी संपत्ति का बारहसाला
झांसी। बृहस्पतिवार को प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्टांप तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग रविंद्र जायसवाल ने सर्किट हाउस सभागार में ांसी की विभागीय समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ जनता तक अवश्य पहुंचना चाहिए। क्रेता, विक्रेता और जनता के प्रति मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए मृदु व्यवहार किया जाए। कार्यालय में आने वालों के लिए सुविधाएं उपलब्ध हों और उन्हें कोई समस्या न हो।
उन्होंने कहा कि प्रदेश का स्टांप पंजीयन विभाग डिजिटल क्षेत्र में पूरे भारतवर्ष में पहले नंबर पर है। विभाग द्वारा रजिस्ट्री करने से पूर्व क्रेता और विक्रेता को आनलाइन समय निर्धारित किया जाता है। जिससे भीड़ से बचे रहते हैं। इसके साथ ही प्रापर्टी में प्रयुक्त स्टांप को ई-स्टांप कर सकते हैं। आनलाइन सर्किट रेट भी वेबसाइट पर हैं। बेचने और खरीदने वाले सीधे दस्तावेज लेकर पहुंचे वहां जिस्ट्री हो जायेगी। निबंधन शुल्क भी आनलाइन जमा करने की सुविधा है। जेब में एक रुपया कैश न होने के बाद भी आनलाइन प्रॉपर्टी खरीदी जा सकती है। प्रदेश में जल्द ही संपत्ति का बारह साला आनलाइन चेक किया जा सकेगा। सारे रिकार्ड को डिजिटल किया जा रहा है। संपत्ति खरीदने से पहले घर बैठे ही सम्पत्ति की जांच की जा सकती है। समीक्षा के दौरान राज्यमंत्री ने जिले में वादों के निस्तारण पर संतोष व्यक्त किया। जनपद में 304 दायरा के सापेक्ष 303 निस्तारण वाद हैं। समीक्षा के दौरान स्टांप ड्यूटी निबंधन शुल्क को बढ़ाये जाने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिलाधिकारी आंद्रा वामसी, अपर जिलाधिकारी राम अक्षयवर चौहान, सहायक महानिरीक्षक निबंधन प्रवीण सिंह, विवेक कुमार श्रीवास्तव, शबाना बेगम मौजूद रहीं। इससे पूर्व राज्यमंत्री ने भारतीय चरागाह और चारा अनुसंधान संस्थान का दौरा किया। संस्थान के निदेशक डॉ. अमरेश चंद्रा ने उनको अनुसंधान की उपलब्धियों और तकनीकों की जानकारी दी। राज्यमंत्री ने तकनीकी पार्क का भ्रमण भी किया। इस दौरान डॉ. अजय राय समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
कलचुरी समाज ने किया स्वागत
कलचुरी कलार समाज द्वारा मंत्री रविंद्र जयसवाल को हार माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर रामस्वरूप राय, जुगल किशोर शिवहरे, महेश राय, रविंद्र राय, वीरेंद्र राय मौजूद रहे।