फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Pipeline burst in front of Allahabad Bank intersection, water filled on the road

Jhansi News: इलाहाबाद बैंक तिराहा के आगे पाइपलाइन फटी, सड़क पर भरा पानी

Sat, 29 Nov 2025 12:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Pipeline burst in front of Allahabad Bank intersection, water filled on the road
फोटो
विज्ञापन

झांसी। जल निगम की ओर से महानगर पेयजल योजना के लिए बिछाई गई नई पाइपलाइन में लीकेज थम नहीं रहे हैं। शुक्रवार दोपहर को एक बार फिर से इलाहाबाद बैंक तिराहा के आगे पाइपलाइन लीकेज होने के बाद फट गई। पाइपलाइन फटते ही पानी तेज रफ्तार में सड़क पर भरने लगा। आसपास के लोगों ने जल निगम अफसरों को सूचना दी। करीब 45 मिनट के बाद आपूर्ति बंद की गई तब तक आसपास पानी भर गया। पिछले दस माह के दौरान इलाहाबाद बैंक तिराहा से इलाइट के बीच छह से अधिक जगहों पर पाइपलाइन में लीकेज हो चुकी। पाइपलाइन लीकेज होने की वजह से जल निगम अभी तक महानगर में पूरी क्षमता से जलापूर्ति आरंभ नहीं कर सका है।



इनसेट
बीएचईएल एवं बबीना कैंट में नहीं आया पानी

झांसी। बबीना के रसोई गांव के पास मुख्य पाइपलाइन के फट जाने के बाद शनिवार को इसकी मरम्मत कराई गई। एक्सईएन मुकेश पाल सिंह के मुताबिक लीकेज मरम्मत के चलते शनिवार को जलापूर्ति रोकनी पड़ी थी। इस वजह से कैंट बोर्ड, बबीना, बीएचईएल, मानपुर, सिमरावारी, तिलक नगर, खैलार, केलिव विहार, हंसारी एवं बिजौली में पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed