फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Pipe line mitti on road drow

पाइपलाइन के लिए खोदी मिट्टी सड़क पर डाल दी, जाम में एक घंटे फंसी रही एंबुलेंस

Sun, 28 Feb 2021 02:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
Pipe line mitti on road drow
कारीटोरन/ललितपुर। नमामि गंगे योजना के अन्तर्गत पाइपलाइन के लिए खोदी जा रही नाली की मिट्टी सड़क पर डालने से आवागमन बाधित हो रहा है। शनिवार को विकासखंड जखौरा क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पाचोनी में वाहनों के लगे जाम में लोग फंस गए। जाम के कारण एंबुलेंस भी एक घंटा फंसी रही। हालांकि लोगों के हो-हल्ला करने के बाद कुछ घंटे में मिट्टी उठने से आवागमन सामान्य हो गया।
विज्ञापन

इन दिनों नमामि गंगे योजनांतर्गत गांव-गांव में पाइपलाइन बिछाई जा रही है। इससे ग्रामीणों को पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इसी क्रम में ग्राम पाचोनी में पाइपलाइन के लिए नाली खोदी जा रही है, इसे खोदने में जेसीबी का सहारा लिया जा रहा है। इस दौरान खोदी मिट्टी को रास्ते पर ही डाल दिया जा रहा है, इससे आवागमन बाधित हो रहा है। शनिवार को हद हो गई, जब जेसीबी से पाइपलाइन डालने के लिए मिट्टी निकाली जा रही थी तो रास्ते में मिट्टी का ढेर लग गया। इससे वाहनों का जाम लग गया। इसी जाम में करीब एक घंटे तक एंबुलेंस फंसी रही। इससे एंबुलेंस में लेटा मरीज व साथ में बैठे तीमारदार परेशान हो उठे। वहीं, मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर चालक, कार चालक व टैक्सी चालकों को भी परेशानी हुई।
विज्ञापन

छह से दस मीटर की नाली खोदी जाती है। इसके पश्चात उसमें पाइपलाइन डालकर नाली को बंद कर दिया जाता है। एंबुलेंस फंसने की जानकारी मिली है। इसमें ग्रामीणों की जिम्मेदारी बनती है कि वह भी रास्ते को सामान्य बनाए रखने में सहयोग करें। अब तुरंत पाइप बिछाकर नाली को मिट्टी से पाट दिया जाएगा। पंकज, ठेकेदार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed