फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   PICU of District Hospital was locked in lock for six months

छह महीने से ताले में बंद पड़ा जिला अस्पताल का पीआईसीयू

Tue, 31 May 2022 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
PICU of District Hospital was locked in lock for six months
झांसी। जिला अस्पताल का पीडियाट्रिक आईसीयू ताले में बंद पड़ा हुआ है। पिछले छह महीने से इसका कोई उपयोग नहीं हो पाया है। जबकि, कई बार अस्पताल का बच्चा वार्ड रोगियों से भर जाता है।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर लोगों पर कहर बनकर टूटी थी। इस दौरान कई संक्रमितों की जान चली गई थी। तीसरी लहर बच्चों के लिए खतरनाक बताई जा रही थी। ऐसे में शासन ने सरकारी अस्पतालों में पीडियाट्रिक आईसीयू बनवा दिए थे। जिला अस्पताल की आइसोलेशन बिल्डिंग में 20 बेड का पीआईसीयू बनाया गया। इसमें 14 बेड पर वेंटिलेटर भी हैं। जबकि, छह बेड में वाईपैप, एचएफएनओ आदि मशीनें लगी हुई हैं। दो मंजिला इस बिल्डिंग के वार्डों में ताला लगा हुआ है। बताया गया कि पिछले साल नवंबर तक डेंगू का प्रकोप रहा। तब तक इस बिल्डिंग का उपयोग किया गया। मगर पिछले छह महीने से बिल्डिंग पर ताला लगा हुआ है। जबकि, अक्सर बच्चा वार्ड भर जाता है। इस मामले में सीएमएस डॉ. आरके सचान का कहना है कि पीआईसीयू कोविड रोगियों के लिए बना है। इसके अलावा सिर्फ डेंगू के मरीज ही यहां भर्ती किए जाएंगे। स्टाफ भी इतना नहीं है कि अलग से इसे संचालित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed