फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Pickup collided with auto, female employee killed, 7 injured

Jhansi News: पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, महिला कर्मचारी की मौत, 7 घायल

Wed, 19 Jul 2023 12:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Pickup collided with auto, female employee killed, 7 injured
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। मंगलवार दोपहर सदर बाजार के भगवंतपुरा इलाके में एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने सवारियों से भरी ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार सभी आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनको मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां एक महिला की मौत हो गई। वह कलेक्ट्रेट में काम करतीं थीं। वहीं, सात घायलों में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।
बरुआसागर से सवारियों को लेकर ऑटो झांसी की ओर आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोपहर करीब बारह बजे जैसे ही ऑटो मिलिट्री बैरियर के करीब पहुंचा सामने से रही पिकअप गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो छिटककर सड़क पर पलट गया। उसका अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ऑटो में बैठी सवारियां उसके नीचे दब गईं। उनके बीच चीख-पुकार मच गई। यह सुनकर आसपास के लोग भी दौड़कर आ गए। लोगों ने ऑटो के नीचे दबे लोगों को किसी तरह से बाहर निकाला। थोड़ी देर में सदर बाजार थाना प्रभारी अमीराम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों को लेकर पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंची। यहां घायलों को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान रीना (40) पत्नी अशोक की मौत हो गई। रीना कलक्ट्रेट में काम करती थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। सदर बाजार थाना प्रभारी अमीराम के मुताबिक घायलों का इलाज चल रहा है। चार लोगों को मामूली चोट आई है जबकि दो की हालात नाजुक बताई जा रही है। पिकअप चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


इनसेट

यह लोग हो गए घायल
आशीष कोरी (21) निवासी बरुआसागर, आलिया खान (15) निवासी नई बस्ती, नसरीन बेगम (40) निवासी नई बस्ती, राकेश रैकवार (35) बरुआसागर, हिमांशु नायक (18) बरुआसागर, अंकित समेले (20) निवाड़ी, गौरव रायकवार (22) निवासी बरुआसागर।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
महिला की मौत के बाद रोते-बिखलते पहुंचे परिजन
रीना की मौत की सूचना मिलने पर परिवार के लोग बदहवास हो गए। थोड़ी देर में वह सभी रोते-बिलखते मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। परिजनों के मुताबिक रोजाना की तरह मंगलवार को भी रीना ड्यूटी जाने के लिए निकली थी। पति अशोक सदर बोर्ड में काम करते हैं। दिव्यांग होने के नाते कुछ समय पहले उन्होंने वीआरएस ले लिया। परिवार में दो लड़के जितेंद्र (17) एवं सुमित (15) हैं। दोनों पढ़ाई करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed