फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   pic poketer pic poketing of a women in a auto.

दिनदहाड़े ऑटो में बैठे वृद्ध की जेब काटी, रुपये निकलने से बचे

Mon, 05 Apr 2021 01:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
pic poketer pic poketing of a women in a auto.
झांसी। रविवार दोपहर ऑटो में बैठे दो जेबकतरों ने एक वृद्ध की जेब काट डाली। रुपये निकालने से पहले शक होने पर वृद्ध ने शोर मचा दिया। वृद्ध के पकड़ते ही जेबकतरे धक्का देकर पीछे आ रहे साथी की बाइक पर बैठकर भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं।
विज्ञापन

हंसारी निवासी जगदेव कटियार (60) घर में ही किराने की दुकान खोले हैं। वह दुकान का सामान लेने के लिए 18 हजार रुपये लेकर सुभाषगंज जाने के लिए घर से निकले। दोपहर करीब 12 बजे वह हंसारी से जेल चौराहा आने के लिए ऑटो में सवार हुए। ऑटो में पहले से ही दो युवक बैठे थे। उन युवकों ने उनको बीच में बैठा लिया। जेल चौराहा आने से पहले ही एक व्यक्ति ने जेब पर कट लगाकर रुपये निकालने का प्रयास। शक होने पर उन्होंने विरोध जताते हुए जेबकतरे का हाथ पकड़ लिया। ऑटो जेल चौराहा पहुंचते ही वृद्ध ने चिल्लाना शुरू कर दिया। लोगों के आने से पहले दोनों जेबकतरे धक्का देकर ऑटो से उतरकर भागने लगे। पीछे से आ रहे साथी की बाइक पर बैठकर दोनों स्टेशन मार्ग की तरफ भाग निकले। सूचना पर नवाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों का पता लगाने के लिए चौराहा के आसपास लगे कैमरे खंगाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed