फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Photos of public representatives in illegal hoardings, corporation unable to muster courage to take action

Jhansi News: अवैध होर्डिंग में जनप्रतिनिधियों की फोटो, कार्रवाई की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा निगम

Mon, 14 Oct 2024 04:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Photos of public representatives in illegal hoardings, corporation unable to muster courage to take action
फोटो और लोगो लगाएं
विज्ञापन

............................
- कभी भी हो सकता है हादसा, कई होर्डिंग का एक छोर तो आ रहा सड़क तक
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। महानगर में बल्लियों पर लगाई गईं अवैध होर्डिंगों में जनप्रतिनिधियों की भी फोटो लगी हैं। ऐसे में इन होर्डिंगों को हटाने के लिए नगर निगम प्रशासन कार्रवाई की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। इन अवैध होर्डिंगों से कभी भी हादसा हो सकता है।
नवरात्र की शुरुआत के साथ ही महानगर में बल्लियों के सहारे अवैध होर्डिंगें लगानी शुरू हो गई थीं। इसमें नवरात्र से लेकर दीपावली पर्व तक की बधाइयां देने वाली अवैध होर्डिंग लगाई गईं थीं। मौजूदा समय में बीकेडी चौराहा, जीवनशाह तिराहा, इलाइट चौराहा, जेल चौराहा, कचहरी चौराहा, शिवाजी नगर, मंडी रोड, आवास विकास, सीपरी बाजार, चित्रा चौराहा पर बल्लियों के सहारे 200 से ज्यादा अवैध होर्डिंग लगी हुई हैं। इसके अलावा पचकुइयां, मानिक चौक, सुभाषगंज, बड़ा बाजार, दतिया गेट से लेकर महानगर के विभिन्न इलाकों की गलियों में बिजली के खंभों पर अवैध कियॉस्क लगा रखे हैं।
विज्ञापन

बल्लियों के सहारे लगीं होर्डिंगें बेतरतीब तरीके से लगाई गई हैं। कई होर्डिंग का एक छोर तो सड़क तक आ रहा है। इससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है। ज्यादातर होर्डिंगों पर जनप्रतिनिधियों की फोटो लगी हुई हैं। ऐसे में नगर निगम प्रशासन इन पर कार्रवाई करने से बच रहा है। जुर्माना लगाना तो दूर की बात है। विजयादशमी पर्व बीतने तक इन्हें हटाया तक नहीं गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




:::
नेताजी के जन्मदिन पर अवैध पैनल से पाट दिए थे डिवाइडर
महानगर में एक नेताजी के जन्मदिन की बधाइयां देने के लिए बीकेडी से मेडिकल कॉलेज तक डिवाइडर पर अवैध पैनल लगाए गए थे। जबकि, डिवाइडरों पर नगर निगम ने कियॉस्क का ठेका दिया हुआ है। पैनल लगने से आर-पार दिखाई नहीं देता है। डिवाइडर पर कट के दौरान वाहनों के मुड़ने से हादसा हो सकता है। चूंकि, पैनल पर नेताजी की फोटो लगी हुई है। ऐसे में दो-तीन दिन तक पैनल लगे होने के बावजूद निगम ने इन्हें हटाया।


सितंबर में तीन लोगाें पर लगा डेढ़ लाख जुर्माना
अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता ने बताया कि पिछले महीने अवैध कियॉस्क लगाने पर डेढ़ लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। जुर्माने का नोटिस जारी होते ही इन्होंने अवैध कियॉस्क हटवा लिए थे। जिन्होंने अवैध होर्डिंग लगाई हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed