{"_id":"67ba355f34089dd37203ce71","slug":"photographer-commits-suicide-by-consuming-poison-after-being-cheated-in-love-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-499961-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: प्यार में धोखा मिलने पर फोटोग्राफर ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: प्यार में धोखा मिलने पर फोटोग्राफर ने जहर खाकर दी जान
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। प्यार में धोखा मिलने पर फोटोग्राफर ने विषाक्त का सेवन कर जान दे दी। उसके पास से मिले सुसाइड नोट में उसने पांच लोगों को मौत का जिम्मेदार बताया है।
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के पिछोर निवासी राजेश नामदेव (45) के क्षेत्र में रहने वाली एक महिला से अवैध संबंध थे। वह उस महिला से प्यार करने लगा था। महिला के कुछ अन्य लोगों से भी संबंध थे, जिससे दुखी होकर उसने शुक्रवार की रात विषाक्त का सेवन कर लिया था। हालत बिगड़ने पर आनन-फानन परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर आए थे। यहां उसे मृत घोषित कर दिया। उसके पास से मिले सुसाइड नोट में मृतक ने उसकी मौत के लिए तीन महिलाओं समेत पांच लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। नोट में उसने लिखा है कि एक महिला ने उससे 80 हजार और बाकी दो ने 20-20 हजार भी ऐंठ लिए थे। बता दें कि मृतक के पांच बच्चे हैं। उसकी मौत के बाद से परिजन का बुरा हाल है।
विज्ञापन