फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   persons suicide because of debt

कर्ज में डूबे युवक ने फांसी लगा कर जान दी

Mon, 18 May 2015 01:56 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Mon, 18 May 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
झांसी।
विज्ञापन
क्रिकेट की सट्टेबाजी से कर्ज में डूबे युवक ने घर के मंदिर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कोतवाली पुलिस को मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिला है।


कोतवाली थानांतर्गत सागर गेट अंदर तिलियानी बजरिया निवासी धर्मदास कुशवाहा के 24 वर्षीय पुत्र अभय उर्फ गोलू की मिनर्वा चौराहा के पास दुकान है। गलत सोहबत की वजह से वह क्रिकेट की सट्टेबाजी करने लगा, जिसके चलते वह लाखों रुपये के कर्ज में डूब गया। आएदिन उससे तगादा करने के लिए लोग घर पर भी आने लगे। शनिवार की रात को वह अपने दोस्त की बाइक लेकर घर आया और खाना खाकर कमरे में सोने चला गया। रात को अज्ञात समय वह घर के मंदिर में पहुंचा और पंखे से फंदा बांधकर फांसी लगा ली।


रविवार की सुबह जब परिजन जागकर मंदिर में गए तो अभय को फांसी के फंदे पर लटका देखकर सन्न रह गए। परिजनों की चीखपुकार सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर तलाशी ली तो उसके पास से सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने कर्ज की वजह से बर्बाद होने की बात कहते हुए आत्महत्या करने की बात कही है। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि वह क्रिकेट की सट्टेबाजी की वजह से कर्ज में डूब गया था।



‘मैं अपनी मर्जी से जान दे रहा हूं’
सुसाइड नोट में अभय ने लिखा है, ‘मम्मी-पापा मैं अपनी मर्जी से जान दे रहा हूं। मैं पूरी तरह से बर्बाद हो गया हूं। मैं बहुत कर्ज में हूं, इसलिए मैं अपनी मर्जी से जान दे रहा हूं। ये गाड़ी मेरे दोस्त की है, उसे प्लीज वापस कर देना। मुझे माफ कर देना।’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed