फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   personal work permited in mnerga

मनरेगा में अब करा सकेंगे व्यक्तिगत काम

Wed, 18 Mar 2020 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
personal work permited in mnerga
झांसी। मनरेगा के तहत अब काम सरकारी दायरे तक सीमित नहीं रहेंगे इसके तहत अब लाभार्थियोें के व्यक्तिगत काम भी कराए जाएंगे। जिससे मनरेगा मजदूरों को पूरे कार्य दिवस मिल पाएंगे। साथ ही, विकास कार्य भी तेजी से हो सकेंगे। जिन लोगों का नाम सामाजिक आर्थिक एवं जाति आधारित जनगणना 2011 की सूची में नहीं है, उनको भी दो लाख रुपये तक का लाभ मनरेगा से मिल सकेगा।
विज्ञापन

मनरेगा के तहत अब तक सरकारी कार्य ही होते थे। अब सरकार ने गाइडलाइन में बदलाव करते हुए व्यक्तिगत कामों को भी योजना में शामिल किया है। इसके तहत लोग निजी तौर पर पशु शेड, तालाब खोदाई जैसे दो लाख रुपये तक के काम योजना के तहत करा सकेंगे। इसके लिए व्यक्तिगत लाभार्थियों की सूची ग्राम पंचायत स्तर पर बनाई जाएगी। इसके सत्यापन के बाद लोगों को योजना का लाभ मिलेगा। इसके तहत गांव के गरीब वर्ग के लाभार्थियों को अपने काम कराने की सहूलियत मिलेगी। डीसी मनरेगा रामौतार सिंह ने बताया कि योजना के तहत दो लाख रुपये तक के काम कराए जा सकेंगे। इसमें वे भी शामिल होंगे, जिनके नाम जनगणना 2011 में नहीं हैं। इनके नाम का प्रस्ताव ग्राम पंचायत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed