फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Performing teachers expressed opposition

आज से मिड-डे मील का बहिष्कार

Tue, 26 May 2015 02:47 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Tue, 26 May 2015 02:47 AM IST
विज्ञापन
Performing teachers expressed opposition
झांसी। ग्रीष्मावकाश में विद्यालयों में मध्याह्न भोजन बनवाने का फरमान शिक्षकों को रास नहीं आ रहा है, इसके विरोध में बेसिक शिक्षकों ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने शिक्षकों को योजना से पृथक करने की मांग करते हुए मंगलवार से इसके बहिष्कार का ऐलान किया।
विज्ञापन


सुबह बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर एकत्र हुए शिक्षकों ने धरना दिया। इस दौरान शिक्षक नेता सुनील पांडेय ने कहा कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य में नहीं लगाया जा सकता। इस संबंध में शासन द्वारा 2012 में निर्देश भी जारी कर दिए थे, परंतु इनका पालन नहीं हो रहा है। शिक्षक नेता जितेंद्र दीक्षित ने कहा कि मध्याह्न भोजन योजना से शिक्षकों को पृथक किया जाए। 26 मई से म़िड-डे मील का बहिष्कार किया जाएगा। बीएसए ऑफिस से शिक्षक पैदल मार्च करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां शिक्षकों ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने रामधुन का गान किया। तदुपरांत, उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


इस मौके पर करन सिंह जूदेव, वीरेंद्र पटैरिया, भारत भूषण राय, संजीव तिवारी, कमलेश परिहार, नितिन चौरसिया, शरद माथुर, कुलदीप द्विवेदी, अरुण निरंजन, मुकेश वर्मा, राहुल त्यागी, अब्दुल नोमान, मालती प्रजापति, वीनू चतुर्वेदी, मंजू अग्रवाल, विनीता शरण, गायत्री कुशवाहा, वनमाली साहू, वंदना अवस्थी, संजीव अड़जरिया, दीपक बिरथरे, आदित्य कौशिक, नेतराम कुशवाहा, अभिषेक उपाध्याय, सुभाष त्रिपाठी, पृथ्वीराज, बाबूलाल कुशवाहा, अमरपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रीष्मावकाश शिक्षक का अधिकार
झांसी। सोमवार को बेसिक शिक्षकों की आपातकालीन बैठक शिक्षक नेता अजय यादव की अध्यक्षता में बीएसए ऑफिस में हुई, जिसमें ग्रीष्मावकाश में शिक्षकों को मध्याह्न भोजन की जिम्मेदारी सौंपने की तीखी निंदा की गई। वक्ताओं ने गर्मियों में 40 दिन की छुट्टियों को शिक्षकों का अधिकार बताया। तदुपरांत, बीएसए को ज्ञापन सौंपा। कल्याण सिंह घोष, सौवीर सिंह यादव, प्रहलाद सिंह, स्वदेश यादव, संतोष सेठ, रामनारायण यादव, विमल यादव, अरुण साहू, आनंद यादव, मिथलेश कुमारी, भारती देवी, आशीष यादव, अमित सिंह, रोहित चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed