फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Perfections will be imposed on three farmers

पराली जलाने वाले तीन किसानों पर लगेगा जुर्माना

Tue, 16 Nov 2021 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Perfections will be imposed on three farmers
झांसी। लगातार जागरूकता अभियान चलाने के बाद भी जिले में पराली जलाने की घटनाएं हो रही हैं। सेटेलाइट से एक महीने में पराली / कूडा जलाने की 49 घटनाएं हो चुकी हैं। इसमें पराली जलाने की 27 घटनाओं की पुष्टि हुई है। इनमें से तीन व्यक्तिओं पर जुर्माना लगाया जाएगा, इसके लिए उन्हें नोटिस जारी कर दिया गया है। यदि किसान सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं तो उन्हें लाभ से वंचित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

तहसीलदार ने बताया कि जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के निर्देश पर तहसील सदर क्षेत्र के तीन किसान ठाकुरदास पुत्र रामचरन निवासी ग्राम बेहटापालर, सुनील पुत्र कोमल सिंह निवासी जौरी बुजुर्ग और बलवान सिंह पुत्र तिजू बड़ागांव को पराली जलाने का दोषी माना गया है। अब इन्हें तहसील से नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा जांच की जा रही है कि यह किसान किसी सरकारी योजना का लाभ तो नहीं ले रहे हैं। यदि लाभ ले रहे हैं और अपात्र हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि किसानों को पराली नहीं जलाने के प्रति जागरूक किया गया था। उन्हें बताया गया था कि पराली को जलाएं नहीं, बल्कि उसे भूसा के रूप में अपने आसपास की किसी गोशाला में पहुंचाकर पराली देकर बदले में गोबर की खाद ले आएं। इससे गायों के चारे की व्यवस्था होगी और गोबर की खाद मिलने से किसानों की उर्वरा शक्ति मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed