फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   People will answer those who give tickets to the accused of riots, kidnapping

दंगे, अपहरण के आरोपियों को टिकट देने वालों को जवाब देगी जनता

Thu, 03 Feb 2022 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
People will answer those who give tickets to the accused of riots, kidnapping
झांसी। उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बबीना में सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि दंगे, अपहरण, डकैती के आरोपियों को टिकट देने वालों को जनता जवाब देगी। कहा कि सभी विपक्षी दल अलग हैं पर इनके दिल एक हैं। इनका सिर्फ एक ही मकसद है योगी, मोदी को रोकना। जबकि, जनता चाहती है कि सपा, बसपा, कांग्रेस न आए।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में डिप्टी सीएम ने कहा कि आज प्रदेश में एक पक्षीय चुनाव दिखाई देता है। किसी जिले में बसपा, सपा तो किसी में कांग्रेस, एमआईएम चुनाव लड़ रही है। भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जो सभी 403 सीटों पर लड़ रही है। भाजपा का किसी भी दल से मुकाबला नहीं है। 10 मार्च को परिणाम आएगा तो सभी विपक्षी दलों को मिलाकर किसी की भी तीन अंकों में सीटें नहीं आएंगी। जबकि, भाजपा अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़कर ऐतिहासिक विजय हासिल करेगी। जनता भाजपा के राज में खुश और सुकून में है। उन्होंने कहा कि आज विपक्षी दल हार का बहाना ढूंढ रहे हैं। अब डिजिटल पर आरोप लगाने लगे। पिछली बार ईवीएम पर लगा रहे थे। बोले कि भाजपा शासनकाल में बुंदेलखंड का स्वरूप बदला है। शिक्षा, उद्योग, रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा, बुंदेलखंड औद्योगिक उन्नति के चरम बिंदु को छुए इस पर सरकार ने काफी काम किया है। हर घर नल पहुंचाने की प्राथमिकता है। यहां से नौजवानों का पलायन रोक कर यहीं रोजगार देने के उद्देश्य से ही तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश हैं। बुंदेलखंड में विभिन्न कारखाने आ रहे हैं। झांसी समेत बुंदेलखंड की विकास की यात्रा चलती रहे, इसके लिए भाजपा की विजय जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed