फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   People smiled after seeing the UG-PG entrance exam paper

Jhansi News: यूजी-पीजी प्रवेश परीक्षा का सरल पेपर देख खिले चेहरे

Wed, 30 Jul 2025 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
People smiled after seeing the UG-PG entrance exam paper
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस के 32 यूजी-पीजी पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा मंगलवार को तीन पालियों में हुई। इसमें 8462 छात्र-छात्राओं में से 2448 अनुपस्थित रहे और 6014 ने परीक्षा दी। परीक्षा के प्रश्न बेहद सरल होने की वजह से अभ्यर्थियों के चेहरे खिले। एक अगस्त को परिणाम जारी होगा और चार अगस्त से प्रवेश की काउंसलिंग होगी।
प्रवेश समन्वयक प्रो. एसपी सिंह ने बताया मंगलवार को 32 कोर्स में दाखिला की परीक्षा तीन पाली सुबह नौ से पूर्वाह्न 11 बजे, दोपहर एक से तीन बजे और शाम चार से छह बजे तक हुईं। झांसी में बीयू के नए परीक्षा भवन, प्रयागराज में ठाकुर हर नारायण सिंह डिग्री कॉलेज, लखनऊ के सिटी लॉ कॉलेज, छतरपुर के दक्ष इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंस, ग्वालियर के आदित्य कॉलेज सिटी सेंटर व कानपुर के एसजे महाविद्यालय में परीक्षाएं हुईं। परीक्षा केंद्रों पर कंट्रोल रूम से नजर रखी गई। उन्होंने बताया कि बुधवार की सुबह तक सभी परीक्षा केंद्रों से ओएमआर सीट आ जाएंगी, जिनकी 30 व 31 जुलाई को जांच की जाएगी और एक अगस्त को परिणाम जारी कर दिया जाएगा। चार अगस्त से काउंसलिंग शुरू करवा दी जाएगी, जो 10 अगस्त तक पूर्ण होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा में सबसे ज्यादा अनुपस्थिति बीएससी एग्रीकल्चर (ऑनर्स) के अभ्यर्थियों की रही। 1877 आवेदकों में से 686 परीक्षा में शामिल नहीं हुए और 1191 ने परीक्षा दी। एलएलबी के 454 अभ्यर्थियों अनुपस्थित रहे और 1319 ने परीक्षा दी।
विज्ञापन




वहीं, छात्रा कोमल ने बताया कि पेपर इतना सरल था कि तय समय से पहले ही पूर्ण कर लिया। अभिषेक राय ने बताया प्रश्न बहुत सरल रहे जैसे हवा में सबसे ज्यादा कौन सी गैस होती है। वहीं, अंजलि ने बताया समय के अंदर पूरा पेपर कर लिया। सवाल ऐसे कि थोड़ा पढ़ने वाला भी हल कर दें.. जैसे गुलाबी शहर किसे कहते हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed