फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   People shiver in the cold of icy winds coming from the mountains, possibility of cold day even today

Jhansi News: पहाड़ों से आईं बर्फीली हवाओं की ठंडी में ठिठुरे लोग, आज भी शीत दिवस की संभावना

Tue, 31 Dec 2024 03:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
People shiver in the cold of icy winds coming from the mountains, possibility of cold day even today

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। पहाड़ों की ओर से आईं बर्फीली हवाओं ने सोमवार को झांसीवासियों की कंपकंपी छुड़ा दी। अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस से अधिक गिरावट दर्ज हुई। मौसम विभाग ने आज भी शीत दिवस की संभावना जताई है।



सोमवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। सुबह से ही बर्फीली हवाएं चलनी शुरू हो गईं। धूप न निकलने से अधिकतम तापमान भी लुढ़ककर 15.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। रविवार को अधिकतम तापमान 21.4 और न्यूनतम पारा 14.8 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन


बर्फीली हवाएं चलने से लोग दिन भर घरों में ही दुबके रहे। ऐसे में सामान्य दिनों की तुलना में सड़कों पर भीड़भाड़ कम दिखी। दोपहर में तीन बजे जरूर कुछ देर के लिए धूप खिली मगर ठंडी हवाओं के आगे बेअसर रही। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है। हवा की दिशा भी उत्तर-पूर्वी हो गई है। मंगलवार को भी घना कोहरा छाने और शीत दिवस की संभावना है। इसके अलावा आगामी दो-तीन दिन बाद हल्के बादल छाने की संभावना है। 10 और 11 जनवरी को हल्की बारिश की भी संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये रह सकता है तापमान

दिन अधिकतम न्यूनतम



मंगलवार 16 10

बुधवार 18 11



बृहस्पतिवार 20 12

शुक्रवार 21 12



(नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed