{"_id":"61609e688ebc3e61ec56f5ca","slug":"people-s-support-is-not-for-the-farmers-movement-they-are-misguided-jhansi-news-jhs2061929155","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘किसान आंदोलन को जनता का समर्थन नहीं, टिकैत कर रहे गुमराह’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘किसान आंदोलन को जनता का समर्थन नहीं, टिकैत कर रहे गुमराह’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। भाजपा किसान मोर्चा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की क्षेत्रीय कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि किसान आंदोलन को जनता का समर्थन प्राप्त नहीं हुआ है। राकेश टिकैत कृषि कानूनों के नाम पर देश को गुमराह कर रहे हैं। किसान मोर्चा की नैतिक जिम्मेदारी है कि विपक्षी दलों द्वारा प्रायोजित किसान आंदोलन का भंडाफोड़ करे। 15 से 30 नवंबर के बीच जिला किसान मोर्चा के तत्वावधान में विशाल ट्रैक्टर रैली का आयोजन होगा।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारत दुनिया का नेतृत्व करने की मजबूत क्षमता रखता है, जिससे विदेशी ताकतें देश में अस्थिरता का माहौल फैलाना चाहती हैं। विदेशी ताकतें विपक्षी दलों के साथ मिलकर भारत में डर और भय का माहौल पैदा करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने मुफ्त राशन का वितरण किया लेकिन विपक्ष किसानों की आड़ में जनता को गुमराह करने में लगा हुआ है। क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में किसानों के धान और गेहूं का भुगतान तय समय में किया गया है। कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जा रहा है। किसान सम्मान निधि से फसलों की लागत मूल्य को कम किया गया है। गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाने से किसानों की आय में वृद्धि हुई है। सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने प्रदेश में मकानों, जमीनों पर कब्जे और बालू-पत्थर खनन का काम किया है। सपा ने प्रदेश में गुंडाराज को बढ़ावा दिया। बसपा ने प्रदेश के कोष को हाथियों और मूर्तियों में बहा दिया। किसान मोर्चा के सह प्रभारी संजय राय ने कहा कि मोदी सरकार किसानों के लिए कांट्रैक्ट फार्मिंग लाई, जिससे किसानों को बहुत फायदा हुआ है। एफआरपी के तहत किसान अपनी फसल का मूल्य खुद तय कर सकते हैं। राष्ट्रीय मंत्री रामनरेश तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार ने यूरिया को नीम कोटेड करके देश में यूरिया की किल्लत को कम किया है। किसानों के हित में कृषि उपज वाणिज्य कानून लाए, अब किसान अपनी फसल कहीं भी बेच सकता है। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ग्रामीण देवेंद्र सिंह कंसाना और महानगर अध्यक्ष उमाशंकर राजपूत ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान केके गंगवार, श्याम बिहारी गुप्ता, शिवशंकर, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष आशीष उपाध्याय, कप्तान सिंह, रामानंद कटियार, रामू निरंजन, शैलेंद्र सिंह परमार, विकास भदौरिया, आशीष चतुर्वेदी, छत्रपाल सिंह राजपूत, रीतेश मिश्रा, राघवेंद्र, प्रतिपाल सिंह घोष, दिलीप शिवहरे, कृष्णचंद्र तिवारी, नरेश साहू, अखिलेश वाजपेयी, शिवम नायक, संजय राजपूत, सोनू पटसारिया, चंद्रप्रकाश नायक मौजूद रहे।