फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   People missing, A bike find near river

युवक लापता, नहर के किनारे मिली बाइक

Tue, 15 Sep 2020 02:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
People missing, A bike find near river
झांसी। थाना रक्सा क्षेत्र से एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। खोजबीन के दौरान नहर किनारे बाइक मिलने से परिजन घबरा गए। सूचना मिलते ही रक्सा पुलिस के साथ पीएसी की गोताखोर टीम भी पहुंची। देर शाम पुलिस टीम नहर मेें तलाशा करती रही, लेकिन पता नहीं चल सका। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

थाना रक्सा क्षेत्र के सिमरा गांव निवासी रवि पाठक का पुत्र सतेंद्र पाठक (26) खेती करता है। सोमवार तड़के वह बाइक पर सवार होकर खेत पर जाने कोे निकले। इसके बाद सुबह सतेंद्र के पिता रवि भी खेत पर पहुंचे। यहां खेत पर सतेंद्र नहीं मिला। जिस पर परिजन उसको तलाशते हुए घर गए। इसी बीच सतेंद्र की बाइक नहर के किनारे मिलने की सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे। नहर किनारे बाइक खड़ी देखकर परिजन घबरा गए। सूचना मिलते ही रक्सा पुलिस ने पहुंचक घटना की जानकारी ली। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई। जिसके बाद पीएसी की गोताखोर टीम बुलाकर राजघाट नहर में घंटों तलाशी अभियान चला, लेकिन पता नहीं चल सका। देर रात पुलिस टीम खोजबीन में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed