झांसी। कोरोना संक्रमण के चलते बंद किए गए महानगर के पार्क बुधवार को अनलॉक हो गए। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग पार्कों में मार्निंग वॉक और शाम को घूमने के लिए पहुंचे। वहीं लोगों ने झूलों का जमकर आनंद लिया। इस दौरान मास्क लगाकर पहुंचे लोगों को ही पार्क में प्रवेश दिया गया। इस दौरान महापौर ने पार्कों का निरीक्षण किया।
लॉकडाउन के चलते 25 मार्च से महानगर के 60 पार्कों को बंद कर दिया गया था। अनलॉक 1 शुरू होने के बाद नगर निगम ने बुधवार को पार्कों को खोल दिया। महानगर के लक्ष्मीबाई पार्क, मैथिलीशरण गुप्त पार्क और वृंदावन लाल वर्मा समेत कॉलोनियों में बने पार्कों में बुधवार को बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पार्क में लोगों ने ओपन जिम में कसरत, योग, प्राणायाम के साथ मार्निंग वॉक की। मौसम सुहाना होने के चलते शाम को भी पार्क में लोगों की भीड़ रही। नगर निगम ने पार्कों का सैनिटाइजेशन भी कराया। पार्क सुबह और शाम को पांच बजे से आठ बजे तक खोले जाएंगे। वहीं महापौर रामतीर्थ सिंघल ने बुधवार को महानगर के लक्ष्मीबाई पार्क, मैथिलीशरण गुप्त पार्क और वृंदावनलाल वर्मा पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। महापौर ने वृंदावनलाल वर्मा पार्क में वृंदावन लाल वर्मा का शिलालेख लगवाने, मूर्ति के पिलर पर तिरंगा लाइट लगवाने, लक्ष्मीबाई पार्क में महिला शौचालय का गेट लगवाने, सोलर प्लांट शुरू करने, ओपन जिम में टिकट की व्यवस्था, बाउंड्रीवाल बनाने के निर्देश दिए। साथ ही, मैथिलीशरण गुप्त पार्क में गहोई वैश्य पंचायत द्वारा मूर्ति लगवाने की कार्रवाई शुरू कराने के लिए कहा। इस मौके पर पार्षद सुनील नैनवानी, मनोनीत पार्षद सरदार वीर सिंह, लखन कुशवाहा, अनूप करौसिया, पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके निरंजन, जेई देवीलाल शर्मा, सौरभ सोनी मौजूद रहे।

लोकडाउन से बंद चलरहे शहर के पार्क बुधवार से सुबह शाम की पालियों में खुल गए , इसके साथ ही पार्कों मे?

बुधवार से खुले नगर के पार्कों में रोनक लोटी, लक्ष्मीबाई पार्क में जिम में लोगों की आवाजाही बड़ गई?