{"_id":"6849ded0655340d54e039984","slug":"people-in-samthar-are-worried-for-electricity-and-water-jhansi-news-c-132-1-sjhs1002-106512-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: समथर में बिजली, पानी के लिए परेशान लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: समथर में बिजली, पानी के लिए परेशान लोग
विज्ञापन
- बिजली न आने से नहीं चल पा रहे पंखे, कूलर और पानी की मोटर
संवाद न्यूज एजेंसी
समथर। समथर के मोहल्ला लोहियाना में बिजली का वोल्टेज कम आने की वजह से लोग बिजली और पानी दोनों के लिए परेशान हैं। शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। जिससे लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं।
मोहल्ला लोहियाना में बिजली के वोल्टेज कम आ रहे हैं। कम वोल्टेज आने से बिजली से संचालित उपकरण पंखे, कूलर आदि का लोग उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। यह समस्या पिछले एक डेढ़ हफ्ता से बनी हुई है। लोगों ने कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से कम वोल्टेज आने की समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नलों से पेयजल सप्लाई नहीं होने से लोगों को दूरदराज लगे हैंडपंपों से पीने के पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है । जल संस्थान को कई बार लोग पेयजल सप्लाई नहीं पहुंचने की समस्या बता चुके हैं लेकिन विभागीय कर्मचारी इस समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच बिजली के कम वोल्टेज आने और पेयजल सप्लाई नहीं आने की समस्या से लोग भारी परेशान हैं। विभागीय कर्मचारियों द्वारा समस्या का समाधान नहीं करने को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने उच्चाधिकारियों से समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट कर शीघ्र समाधान कराने की मांग की है ।
-- --
मोहल्ला लोहियाना निवासी श्यामजी गुप्ता का कहना है कि मोहल्ला में बिजली के बहुत कम वोल्टेज आने एवं पेयजल सप्लाई नहीं होने से समस्या बनी हुई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका है। इस ओर उच्चाधिकारियों को ध्यान देने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
-- --
मोहल्ला लोहियाना निवासी अवधेश अग्रवाल का कहना है कि बिजली के कम वोल्टेज आने से पंखा, कूलर का उपयोग नहीं हो पा रहा है। भीषण गर्मी में लोगों का हाल बेहाल बना हुआ है। नलों से पीने के पानी की सप्लाई भी बाधित बनी हुई है।
अवर अभियंता ईश्वरदेव मिश्रा का कहना है कि लोहियाना मोहल्ला से सर्किट ट्रांसफॉर्मर लाइन लंबी है। ट्रांसफार्मर क्षमता कम होने से कम वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। क्षमता वृद्धि के लिए बिजनेस प्लान में प्रस्ताव भेज दिया गया है। उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर उपलब्ध हो जाने पर समस्या का समाधान हो जाएगा।