फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   People furious over the death of a bullion trader surrounded Kotwali, demanding action

सर्राफा कारोबारी आत्महत्या मामला: नाराज महिलाओं ने घेरी कोतवाली

Sun, 08 Aug 2021 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
People furious over the death of a bullion trader surrounded Kotwali, demanding action
झांसी। सराफा कारोबारी की आत्महत्या मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज दो दर्जन से अधिक महिलाएं कोतवाली के सामने शनिवार दोपहर सड़क पर धरने देकर बैठ गईं। करीब पौन घंटा वहां हंगामा चला। किसी तरह उनको समझा-बुझाकर शांत कराया। सराफा कारोबारी की पत्नी मीना की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गंदीगर का टपरा निवासी सराफा कारोबारी सुधीर सोनी उर्फ सुध्धी (47) ने शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी थी। सुसाइट नोट के आधार पर परिजन चार आरोपियोें के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे लेकिन, पुलिस पहले मामला दर्ज करने में ही टालमटोल करती रही। पोस्टमार्टम होने के बाद भी पुलिस मामला दर्ज नहीं कर रही थी। इससे नाराज दर्जनों लोग कोतवाली पहुंच गए। दर्जनों महिलाएं भी वहीं धरने पर बैठ गईं। वहां करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। पूर्व मंत्री रवींद्र शुक्ला भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भी सीओ सिटी राजेश सिंह से मिलकर जल्द कार्रवाई की मांग की। सीओ सिटी के समझाने-बुझाने के बाद आंदोलित लोग किसी तरह शांत हुए। पूर्व मंत्री रवींद्र शुक्ला ने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि चार दिन में कार्रवाई न होने पर फिर से कोतवाली का घेराव किया जाएगा। उधर, देर शाम पोस्टमार्टम के बाद कारोबारी सुधीर का शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गोल्ड प्रभारी समेत चार नामजद
कारोबारी सुधीर की पत्नी मीना सोनी ने अपनी तहरीर में कोतवाली पुलिस को बताया कि सुधीर एक निजी बैंक के लिए वैल्यूएशन का काम करते थे। यहीं राहुल अग्रवाल उर्फ छोले निवासी खिलैया खिड़की, स्वतंत्र पटैरिया निवासी सिद्घनगर इतवारीगंज, रोहित कुशवाहा सेल्समैन निवासी कोतवाली एवं मनीष निगम गोल्ड प्रभारी से उनकी पहचान हुई। यह चारों लोग एक गिरोह बनाकर नकली को असली सोना बताकर पैसा उठाने का काम करते हैं। इन लोगों ने उनके पति को धोखे में रखकर नकली तेजाब की मदद से नकली सोना का असली सोने के तौर पर वैलुएशन कराई। जब उनके पति को यह बात मालूम चली तब उन्होंने इसका विरोध किया। उन्होंने चारों से वैल्युएशन का पैसा बैंक को लौटने के लिए कहा। परिजनों का कहना है इन चारों ने मिलकर सुधीर के साथ गाली-गालौच की। चारों ने सुधीर को घर बेचकर पैसा बैंक को वापस करने के लिए कहा। अपने साथ हुई धोखाधड़ी से सुधीर मानसिक परेशान रहने लगा। उसने यह बात पत्नी को भी बताई। परिजनों के मुताबिक सुसाइट नोट में भी सुधीर ने इन चारों के नाम का जिक्र किया है। पत्नी मीना की तहरीर के आधार पर पुलिस ने इन चारों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया। सीओ सिटी राजेश सिंह के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके पड़ताल शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed