फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   People died due to Cold weather in Jhansi

यूपी: झांसी में कड़ाके की ठंड ने ली तीन लोगों की जान, प्रदेश में चेतावनी जारी

Sat, 28 Dec 2019 03:33 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Abhishek Singh Updated Sat, 28 Dec 2019 03:33 AM IST
विज्ञापन
People died due to Cold weather in Jhansi
ठंड की तस्वीर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

पूरे उत्तर भारत ठंड की चपेट में है। केवल उत्तर प्रदेश में ठंड से अब तक करीब 42 लोगों की मौत हो चुकी है। इधर, झांसी में शुक्रवार को ठंड के कारण तीन लोगों ने दम तोड़ दिया है। 

विज्ञापन


पुरानी नझई निवासी ओम कृष्ण चतुर्वेदी गुरुवार को ठंड लगने पर घर चाय पीने आये थे। तभी उन्हें कंपकंपी छूटने लगी। कुछ ही देर में उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज में एक व्यक्ति को कोई इमरजेंसी में छोड़कर चला गया। उसने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जालौन निवासी एक अज्ञात व्यक्ति की भी मौत हो गई। 
विज्ञापन


भारी ठंड को देखते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। विभाग का कहना है कि अगले 24 से 48 घंटों के दौरान प्रदेश में जबरदस्त शीतलहर और कई जिलों में घने कोहरा छाए रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रदेश में बहराइच अपने न्यूनतम तापमान 3.6 व बस्ती 4.5 डिग्री सेल्सियस के साथ गुरुवार को सबसे ठंडा स्थान रहा। जबकि राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान में 10 से 13 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इसके चलते लोगों को भारी गलन का सामना करना पड़ा। ऐसे ही कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में सामान्य से दो-सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।  

गोरखपुर न्यूनतम तापमान पांच से छह डिग्री के बीच

गोरखपुर, मेरठ, फतेहगढ़ और आगरा में न्यूनतम तापमान पांच से छह डिग्री के बीच दर्ज किया गया। जबकि गोरखपुर, वाराणसी, लखनऊ, बहराइच, सुल्तानपुर, बरेली, मेरठ, गाजीपुर, बलिया, कानपुर, हरदोई, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, उरई में दिन का अधिकतम तापमान 10 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया।

सुबह सूर्यग्रहण व घने कोहरे के चलते धूप काफी कमजोर रही और शाम होते ही गलन इस कदर हावी हुई कि बाहर अलाव और घरों में हीटर-ब्लोअर के सामने से लोग हटने से कतराते रहे।

पूर्वांचल में ठंड के साथ कोहरे की मार
पूर्वांचल के जिलों ने कोहरे के साथ गलन की मार झेली। कोहरे के चलते बस-रेल यातायात और विमान सेवाएं प्रभावित रहीं। ठंड से गाजीपुर में दो, वाराणसी, चंदौली, आजमगढ़, जौनपुर, श्रावस्ती और मिर्जापुर में एक-एक की जान गई। पश्चिमी यूपी के जिलों में भी तीन लोगों की जान गई।

कानपुर : 48 साल का रिकॉर्ड टूटा
गुरुवार को कानपुर में सर्दी का 48 वर्ष का रिकॉर्ड टूटा। यहां का अधिकतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले 26 दिसंबर, 1971 को 11.2 डिग्री तापमान रहा था। जिले में सबसे ज्यादा 20 लोगों की मौत ठंड से हुई। इसके अलावा फतेहपुर में तीन, बांदा, हमीरपुर, औरैया, कानपुर देहात में दो-दो लोगों की ठंड से मौत हो गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed