फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   People dead body hanging find

संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Wed, 23 Sep 2020 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
People dead body hanging find
झांसी। मंगलवार सुबह थाना रक्सा क्षेत्र के राजापुर गांव में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को उतारकर कब्जे में लिया। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर एक युवती के परिजनों पर हत्या कर पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना समथर के पहाड़पुरा निवासी राधेश्याम का पुत्र रवींद्र कुमार अहिरवार मजदूरी करता था। 7 अगस्त को रवींद्र थाना रक्सा क्षेत्र में रहने वाली एक युवती को ले गया था। जिस पर परिजनों ने पुलिस से रवींद्र की शिकायत कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने 18 अगस्त को युवती को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। परिजनों का आरोप है कि कुछ दिन पहले युवती के परिजनों ने आकर रवींद्र को धमकाया भी था। इसके बाद मंगलवार सुबह थाना रक्सा क्षेत्र के राजापुर गांव में सड़क किनारे पेड़ से रवींद्र का शव लटका मिला। खबर मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शिनाख्त के बाद परिजनों को बुलाया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवती के परिजनों पर हत्या कर लटकाने का आरोप लगाया है। रक्सा थानाध्यक्ष अमित गंगवार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed