{"_id":"62cee3545173fd2d873d337a","slug":"people-beat-up-team-of-power-corporation-department-in-raksa-area-of-jhansi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विद्युतकर्मियों को दौड़ा-दौड़ा पीटा: 18 हजार बकाया होने पर उपभोक्ता का काटा कनेक्शन, गुस्साए लोगों ने लाठी-डंडों से बोला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युतकर्मियों को दौड़ा-दौड़ा पीटा: 18 हजार बकाया होने पर उपभोक्ता का काटा कनेक्शन, गुस्साए लोगों ने लाठी-डंडों से बोला हमला
Wed, 13 Jul 2022 08:53 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 13 Jul 2022 08:53 PM IST
सार
बिजली विभाग द्वारा एकमुश्त समाधान शिविर आयोजित किया गया था। इसी दौरान गांव के एक व्यक्ति पर 18,000 रुपये का बिल बकाया होने पर उसका कनेक्शन काट दिया। इससे गुस्साए कुछ लोगों ने विद्युत कर्मियों के साथ मारपीट की। मामले को लेकर विद्युत विभाग के कर्मियों ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
झांसी के रक्सा थाना इलाके में बिजली बिल बकाया होने पर एक उपभोक्ता का कनेक्शन काटे जाने से हंगामा हो गया। जिसमें कनेक्शन काटे जाने के बाद गुस्साए कुछ लोगों ने मीटर रीडर व लाइनमैन को दौड़-दौड़ाकर डंडों से पीटा। सूचना पाकर विभागीय अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। मामले को लेकर पीड़ित लाइनमैन व मीटर रीडर की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
रक्सा थाना इलाके के ढिकौली गांव में बुधवार को बिजली विभाग द्वारा एकमुश्त समाधान शिविर आयोजित किया गया। इसी दौरान गांव के एक व्यक्ति पर 18,000 रुपये का विद्युत बिल बकाया होने पर उसका कनेक्शन काट दिया गया। इससे गुस्साए कुछ लोगों ने मीटर रीडर धर्मेश व संजय तथा लाइनमैन कल्याण सिंह को घेर लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
आरोप है कि विपक्षियों ने तीनों को दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडो से पीटा। जानकारी मिलने पर विभागीय अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। उनके साथ भी अभद्रता की गई। मामले को लेकर बिजली विभाग के कर्मियों की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। जिसमें मारपीट करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।