{"_id":"681bb4ef7412c4c158007c7d","slug":"people-are-troubled-due-to-tanker-not-reaching-christian-tola-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-549754-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: ईसाई टोला में टैंकर न पहुंचने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: ईसाई टोला में टैंकर न पहुंचने से लोग परेशान
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। ईसाई टोला वार्ड संख्या 5 में टैंकर न पहुंचने से लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा। इस पर नाराजगी जताते हुए पार्षर भारती सिद्धार्थ ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपते हुए जल्द टैंकर संचालित करने की मांग की। पार्षद भारती ने जिलाधिकारी को बताया कि पिछले साल बिहारीपुरा के ओमी किराना स्टोर के पास, राजू किराना स्टोर, नूर मोहल्ला में कमरुउद्दीन के मकान के पास, इकबाल नगर, जितेंद्र साहू के मकान के पास से टैंकरों को संचालन होता था। अब यहां टैंकर नहीं भेजे जा रहे हैंं। इस वजह से पानी का संकट हो गया। लोगों को पीने का पानी भी नहीं मिल रहा है। हजारों लोगों को पानी के लिए भीषण गर्मी में भटकना पड़ रहा है। पार्षद ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को भी शिकायती पत्र सौंपते हुए टैंकर संचालित कराने की मांग की है।