फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   People are thirsty due to the negligence of the water department, water is not coming even after spending lakhs

Jhansi News: जलसंस्थान की लापरवाही से प्यासे लोग, लाखों खर्च के बाद भी नहीं आ रहा पानी

Fri, 28 Mar 2025 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
People are thirsty due to the negligence of the water department, water is not coming even after spending lakhs
- गर्मियों की शुरुआत में ही गहराया जलसंकट, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे मोहल्लेवासी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


टोड़ीफतेहपुर। नगर के मोहल्ला टोड़ी, तलापुरा में स्थित पंप नंबर दो से की जाने वाली जलापूर्ति वर्षों से ठप है। पहाड़ी क्षेत्र होने के चलते गर्मियों में पानी का संकट रहता है। क्षेत्रवासियों की मांग पर शासन द्वारा नलकूप रीबोर, पानी की मोटर आदि की व्यवस्था की गई है लेकिन इसके बाद भी हालत जस के तस हैं।
मोहल्लेवासियों द्वारा बताया कि नगर में पेयजल आपूर्ति जलसंस्थान के द्वारा की जाती है। लाखों की लागत से नलकूप पुन: स्थापित किए जाने के बाद भी लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं।
विज्ञापन

सभासद राजकुमार दुबे ने बताया कि जलसंस्थान की लचर प्रणाली के चलते मोहल्लावासी वर्षों से पानी का दंश झेल रहे हैं। पानी की समस्या बनी हुई है। बूंद-बूंद पानी के लिए लोग भटक रहे हैं और जलसंस्थान अंजान बना हुआ है। विपिन समाधिया, कौशल कुशवाहा, सानू पिपरैया, अजय श्रीवास, अभिषेक पिपरैया, वीरेंद्र कुशवाहा, सतीश पिपरैया ने पेयजल आपूर्ति सुचारू कराने की मांग की। जलसंस्थान के अवर अभियंता हरिकेश पटेल ने बताया कि नई मोटर डालकर शनिवार को पानी की सप्लाई चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed