फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   People angry with the delay in getting water beat up the tanker driver

Jhansi News: पानी आने में देरी से नाराज लोगों ने टैंकर चालक को पीटा

Sat, 14 Jun 2025 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
People angry with the delay in getting water beat up the tanker driver
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। भीषण गर्मी में समय से टैंकर न आने से नाराज लोगों ने टैंकर चालक को बेरहमी से पीट डाला। मारपीट से वहां अफरातफरी मच गई। पुलिस भी पहुंची। पुलिस आरोपियों को पकड़कर थाने ले गई। उधर, चालक ने भी आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
शिवाजी नगर निवासी प्रवेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि वह कोतवाली के चौधरी के बाग डड़ियापुरा में टैंकर लेकर गया था। आसपास के लोग समय पर टैंकर न आने की बात कहते हुए विवाद करने लगे। सभी अपने घर के आगे टैंकर खड़ा करने की जिद करने लगे। जिनके घरों के प्वाइंट वहां नहीं थे, वह भी वहां आ गए। उसके विरोध करने पर स्थानीय निवासी अनवर शाह ने परिजनों ने साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। ट्रैक्टर की हेडलाइट भी तोड़ दी। प्रवेंद्र ने मारपीट की सूचना पुलिस को दी। पुलिस आरोपी को पकड़कर कोतवाली ले गई।
विज्ञापन


बुजुर्ग टैंकर चालक पर फावड़े से हमला
बुजुर्ग टैंकर चालक किशोरी निवासी भोजला पर इतवारी गंज के अथाईपुरा मोहल्ले में युवक ने फावड़े से हमला कर दिया। आसपास के लोगों के बीच-बचाव से किशोरी बच सका। किशोरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को टैंकर लेकर वह अथाईपुरा गया था। यहां मोहल्ला निवासी युवक उससे रंगदारी मांगने लगा। अपने घर के आगे से गुजरने पर पैसा देने को कहा। उसके विरोध करने पर घर के अंदर से फावड़ा उठा लाया। मारपीट की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed